सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.07.2018

गुरभाग सिंह के नगर आगमन पर स्वागत में झूमे  भाजपाई
राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग विकास सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी में मुख्यमंत्री के द्वारा डायरेक्टर नामित होने की सूचना मिलने पर जनपद मे खुशी की लहर दौड़ गई

पूरनपुर-पीलीभीत। गुरभाग सिंह के उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग विकास सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी में मुख्यमंत्री के द्वारा डायरेक्टर नामित होने की सूचना मिलने पर जनपद मे खुशी की लहर दौड़ गई। सिख समाज का होने के कारण सिख समाज के लोगो में उत्साह देखने को मिला। गुरभाग सिंह ने मंच से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो पदभार दिया है उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। क्षेत्रवासियों की तरफ से भारतीय जनता पार्टी एवं योगी आदित्यनाथ का शुक्रगुजार हूँ। प्रथम बार गृह पूरनपुर आगमन पर सिख समाजए मेडिकल एसोसिएशनए राइस मिल एसोसिएशनए समाजसेवीए एवम भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह.जगह भव्य स्वागतए एवं माल्यार्पण किया गया। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के द्वारा उधम सिंह फिलिंग स्टेशन पर रंजीत सिंह के द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान वितरण हुआ राइस मिल एसोसिएशन के द्वारा गंगा राइस मिल पर शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में गुरभाग सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण हुआ जिसमें सोनू छीना अजमेर सिंह सीना आदि लोग शामिल थे मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से संदीप सिंह पाटिल और दीपक बंसल जी के द्वारा स्वागत किया गया अधिवक्ताओं की तरफ से गौरव पांडे के नेतृत्व में कई अधिवक्ताओं ने स्वागत किया समाजसेवी संस्था की ओर से अरबन स्वीट्स पर गुरमेल के नेतृत्व में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत कियाण् मिष्ठान वितरण हुआ व्यापार मंडल की ओर से हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में स्वागत किया गयाए मिष्ठान वितरण हुआ जिसमें संजीव गुप्ता विजय पाल विक्की सहित नगर के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे शहर के भ्रमण के बाद शहर के राम होटल में नगर कमेटी एवं सिख समाज के द्वारा स्वागत किया गया सिख समाज में प्रमुख रूप से प्रधान सुखदीप सिंह लाडीए त्रिलोक सिंहए हरजीत सिंहए अमरीक सिंहए कुलवंत सिंहए सुखचैन सिंहए खुशदयाल सिंहए परमजीत सिंहए दिलबाग सिंहए सुरेन्द्र सिंह गोल्डीए गुरशरण सिंहए ब्लाक प्रमुख अतिन्दरपाल सिंहए कश्मीर सिंहए गुरबलदीप सिंहए कुलवंत सिंह आदि सिख समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रधान संघ की ओर से ध्रुव सिंह प्रधान घुंघचिहाई के द्वारा आसाम चौराहे पर स्वागत किया गयाए स्वागत के दौरान अशोक सिंहए जय वीर सिंह सहित राजीव कुमार गुप्ता प्रधान नारायणपुरए विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर के होटल राम में स्वागत के दौरान मंच से डॉ विनोद तिवारी ;पूर्व मंत्रीद्धए सरदार भजन सिंह ;संरक्षक स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स महाविध्यालयद्धए महेश मिश्रा नगर अध्यक्षए आशीष शुक्लाए प्रवेश भारतीए मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्माए मंडल अध्यक्ष सुभाष बाजपेई मंडल अध्यक्ष ने सम्बोधन किया। जैसा कि आपको ज्ञात है गुरभाग सिंह के उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के निर्विरोध निदेशक एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के डायरेक्टर नामित होने पर पूरनपुर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गईए कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों सहित खुटार बाईपास पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। खुटार से लेकर पुरनपुर तक गढ़वाखेराए उधम सिंह फिलिंग स्टेशनए गंगा राइस मिलए जमुनापुर चौराहाए चीनी मिलए आसाम चौराहा पूरनपुर नगर में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में संचालन भारतेंदु के द्वारा किया गया समारोह में सैकड़ों सिख समुदाय के लोग एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----------------------------

सभासद के आवास पर की गई बैठक

पूरनपुर-पीलीभीत। पैगामें अमन कौंसिल के सदर सभासद तौफिक अहमद कादरी के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में अजहरी मियां के इंतकाल के खिराजे अकीदत पेश की गई।



पैगामें अमन कौंसिल के सदर तौफिक अहमद कादरी ने कहा कि जानशीनें हूजुर मुफ्ती आजमे हिन्द अजहरी मिंया इल्म का दरिया थे। आपने मिस्त्र में रहकर तालीम हासिल की थी, एवं अंतराष्ट्रीय संस्था ने दुनिया के 50 प्रभावशाली लोगों में शुमार थे। पूरी दूनिया में आपके चाहने वाले लोग मौजूद है, और आप आला हजरत सरकार के पोते है। रजवियत की जान कहलाने वाले अजहरी मिंया को दुनिया की दर्जनों भाषाओं पर महारत हासिल थी। अजहरी मियां के मुरीद शिष्य अमेरिका, इंगलैण्ड, मिस्त्र, हालैन्ड, जर्मनी और हिंदुस्तान के कोने-कोने पर है। दुआ करने वालों में नादिर रजा बरकाती, समीरजा, शमशाद हुसेन, जीमल अहमद, हाजी चांद मिंया, हाजी जफर खां, अकील अहमद, हाफिज अशरफ आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------------

विद्युतीकरण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ एक्सईएन ने पुलिस अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। विकास खण्ड माधोटांडा की पंचायत टांडा गुलाबराय में पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंर्तगत विद्युतीकरण किया जा रहा है। गांव में विद्युतीकरण का काम प्रगति पर है। बिजली पोल लग चुके है और तार खिचना वाकी है। इस बीच गांव के ही कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे है। इसी क्रम में विद्युत एक्सईएन अरविंद कुमार ने ग्रामीणों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की हैं।

----------------------

हरियाणा पुलिस ने एक को दबोचा

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के रहने वाले फार्मर भूपेन्द्र सिंह उर्फ काले को हरियाणा पुलिस ने आसाम हाइवे पर एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि भूपेन्द्र सिंह काले के खिलाफ उधारी के रूपये न देने का मामला दर्ज था। इसकी पड़ताल में पहुंची हरियाण पुलिस भूपेन्द्र सिंह काले को गिरफ्तार करके साथ ले गई।

-------------------------

विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। बिजली समस्या को लेकर व्यापारी नेता के नेतृत्व में महिला पुरूषों ने विद्युत उपकेन्द्र पर जमकर हंगामा काटा और व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।



शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई न मिलने पर गुस्साएं लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र पर अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की। नगर क्षेत्र में लगातार फाल्ट व अघोषित कटौती से परेशान बिजली उपभोगताओं ने व्यापारी नेता हाजी लाडले के साथ पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। भारी हंगामे के बीच विद्युत अधिकारी दफ्तर छोड़कर चलते बने। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता अहीद खां, नादिर रजा बरकाती आदि लोग मौजूद रहे।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...