सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.07.2018

शाहजहांपुर ट्रेन डकैती में लूट-पाट का आरोपी पूरनपुर से गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। एक सप्ताह पहले पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में ट्रेन यात्रियों के साथ की गई लूट पाट का आरोपी पूरनपुर से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दौरान सशस्त्र बदमाशों ने रेलवे यात्रियों के साथ लूट पाट को अंजाम दिया था।



जनपद शाहजहांपुर में 13 जुलाई की रात्रि लखनऊ से चंडीगढ जा रही ट्रेन को पुलिंग करके खनौतपुर पर रोक लिया गया था और बदमाश लूट के बाद फरार हो गए थे। ट्रेन में लूट की वारदात के बाद जांच में जुटी जीआरपी पुलिस ने पूरनपुर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लूट-पाट के बाद बदमाशों ने जेवर एक ज्वैलर्स के यहां पूरनपुर के मोहल्ला चौक में बिक्री कर दिये। केस की छानबीन में जुटी जीआरपी पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सिविल पुलिस की मदद से लूट के आरोपी सलीम उर्फ कलुआ को अहमदनगर से पकड़ा है। आरोपी की निशानदेही पर शाहजहांपुर व पीलीभीत जीआरपी पुलिस ने एक ज्वैलर्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लूट कांड का माल ज्वैलर्स के यहां बिक्री किया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही हैं।

--------------------------------

अधिवक्ता के साथ अभद्रता पर भड़के वकील, रोड जाम

पूरनपुर-पीलीभीत। जाम खुलवाने के दौरान एक सिपाही ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी। कांटेबल का वकील को पकड़कर थाने ले जाना हुआ कि सारे अधिवक्ता कोतवाली आ धमके। गुस्साए वकीलों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और कोतवाली गेट पर करीब आधा घंटा जाम लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएसपी अनुराग दर्शन ने बमुश्किल अधिवक्ताओं को शांत किया।



शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी जा रही थी। सामने कोतवाली गेट पर खड़ी अधिवक्ताओं की बाइकों से जाम लग रहा था। जाम को खुलवाने के लिए नायब के कहने पर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी पुलिस कर्मियों को इशारा किया। रोड पर जाम खुलवाने गए कांस्टेबल अमर सिंह की अधिवक्ता अरजिन्दर सिंह महल से बाइक हटाने को लेकर कहा सुनी हो गई। सिपाही अमर सिंह अरजिन्दर सिंह महल को बाइक से खीचकर थाने ले गया। आरोप है कि वहां अधिवक्ता के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद वकीलों से जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाये। मौके पर पहुंचे उपाधीक्षक अनुराग दर्शन ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी के बीच बैठकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं आरोपी सिपाही के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया हैं।   

----------------------------

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के रमेश चन्द्र दद्दा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हाईस्कूल व इण्टर के छात्र छात्राओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग  की है।



सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं एवं सर्व शिक्षा अभियान चलाकर शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान दे रही है। वही दूसरी ओर जनपद पीलीभीत के विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा का मझरा, हरिजन बस्ती, राहुल नगर, मजदूर बस्ती, धनारा फार्म व ग्राम खिरकिया बरगदिया की कालोनी न0 06 के लगभग 2500 हाईस्कूल व इण्टर के छात्र/छात्राओं के सामने जिला प्रशासन द्वारा गैर मान्यता प्राप्त 2-3 कोंचिग विद्यालयों संचालित थे। जिला प्रशासन के सख्त आदेश पर उन्हें बन्द करा दिया गया। जिससे सभी छात्र/छात्राओं को काफी समस्याएं उत्पन्न हो गई है। इसमें सबसे अधिक समस्या लड़कियों के सामने उत्पन्न हुई है। सभी गांव विकास खण्ड पूरनपुर से लगभग 20 किमी दूर है। आस पास कोई भी हाईस्कूल इण्टर कालेज नही है। जिससे छात्र/छत्राओं की शिक्षा बाधित हो जाने से उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। रमेश चन्द्र दद्दा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को मांत्र पत्र भेजकर इन छात्रों के भविष्य लिए शिक्षा की वैकल्पित व्यवस्था कराने की मांग की हैं।

----------------------------

सभासद के आवास पर की गई बैठक

पूरनपुर-पीलीभीत। पैगामें अमन कौंसिल के सदर सभासद तौफिक अहमद कादरी के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में अजहरी मियां के इंतकाल के खिराजे अकीदत पेश की गई।



पैगामें अमन कौंसिल के सदर तौफिक अहमद कादरी ने कहा कि जानशीनें हूजुर मुफ्ती आजमे हिन्द अजहरी मिंया इल्म का दरिया थे। आपने मिस्त्र में रहकर तालीम हासिल की थी, एवं अंतराष्ट्रीय संस्था ने दुनिया के 50 प्रभावशाली लोगों में शुमार थे। पूरी दूनिया में आपके चाहने वाले लोग मौजूद है, और आप आला हजरत सरकार के पोते है। रजवियत की जान कहलाने वाले अजहरी मिंया को दुनिया की दर्जनों भाषाओं पर महारत हासिल थी। अजहरी मियां के मुरीद शिष्य अमेरिका, इंगलैण्ड, मिस्त्र, हालैन्ड, जर्मनी और हिंदुस्तान के कोने-कोने पर है। दुआ करने वालों में नादिर रजा बरकाती, समीरजा, शमशाद हुसेन, जीमल अहमद, हाजी चांद मिंया, हाजी जफर खां, अकील अहमद, हाफिज अशरफ आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...