सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.05.2018

डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के लोग किया जोरदार प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के मिनी ट्रक यूनियन के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों पर रोक नही लग रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर बार डीजल के दामों पर वृद्वि हो रही है। डीजल के बढते दामों के विरोध में मिनी ट्रक के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल विक्की के नेतृत्व में सोमवार को माधोटांडा रोड निकट मंडी समिति में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में ईशाक अहमद, रईस अहमद, आकाश, सुभाष, सहवास, जुबेर अहमद, हैदर अली, मिथलेश, फिरोज अहमद, जमील खान, सूरज यादव, शंकर गोविंद, परितास, हरिदास, भोला आदि बड़ी सख्यां में लोग उपस्थित रहे।

-------------------------

शारदापार से की जा रही लकड़ी की तस्करी

पूरनपुर-पीलीभीत। रात के अंधेरे में धनारापुल से पुलिस व वनकर्मी की मिलीभगत से लकड़ी की तस्करी कर शारदा पार ले जायी जा रही है।



थाना हजारा क्षेत्र के गांव में लकड़ी तस्करी का धंधा जोरों से चल रहा है। पुलिस व वनकर्मी की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर लकड़ी का अवैध कटान कर धनाराघाट पुल से होते हुए शारदा पार ले जायी जा रही है। लकड़ी से भरी ट्राली का अधिक वजन होने के कारण पुल के टूटने का खतरा है। तीन माह पूर्व धनाराघट से शीशम की लकड़ी का कटान कर पूरनपूर लायी जा रही थी। मुखवीर की सूचना पर पहुंचे डीएफओ अनिल कुमार व वन कर्मियों ने लकड़ी से लदी ट्राली को सीज कर दिया था। कुछ दिन तक तो ठीक चलता रहा लेकिन अब फिर से रात के अधेरें में लकड़ी की तस्करी शुरू हो गई है। जिससे पुल टूटने की का डर भी बना रहता है।

-------------------------------

रमजान माह में खोल दिए जाते है रहमत के दरवाजे

पूरनपुर-पीलीभीत। रमजान का महीना शुरू हो चुका है, इस माह में खुदा अपने रोजेगारों के लिए रहमत के दरवाजे खोल देता है। यह माह समूची मानव जाति को पे्रम भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है।



रमजान के महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लूटाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम सामुदाय के लोग भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते है। इस माह में दोजख नरक के दरवाजे बंद कर दिए जाते है, ओर जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है। रमजान के बारे में नगर के प्रसिद्व कादरी दारूल इफ्ताह के मुफ्ती व काजी इस्लामिक स्कालर , हजरत अल्लामा मुफ्ती, मोहम्मद साजिद हसनी कादरी ने बताया कि रोजा अच्छी जिंदगी जीने का प्रशिक्षण है। जिसमें इबादत कर खुदा की राह पर चलने वाले इंसान का जमीर रोजेदार को एक नेक इंसान के व्यक्तित्व के लिए हर बात की तरबियत देता है। उन्होनें कहा कि रमजान का महीना तमाम इंसानों के दुःख दर्द और भूख-प्यास को समझने का महीना होता है। रमजान का महीना इसलिए अहम है कि इसी माह में हिदायत की सबसे बड़ी किताब कुरान शरीफ का दुनिया में अवतरण किया गया था।

-----------------------------

विवाहिता को जान से मारने का किया प्रयास

पूरनपुर-पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने से छुब्द पति ने विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया था। परिजनों ने पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



गांव लालपुर अम्रत निवासी राममूर्ति देवी पुत्री बालकराम ने अपनी बेटी रेनू देवी की शादी पांच साल पूर्व ब्रिजेन्द्र निवासी गौआरी पचपेड़ा बहेड़ी से की थी। उसके पश्चात ब्रिजेन्द्र ने पचास हजार रूपये एवं बाईक की मांग की। मांग पूरी न होने के कारण छुब्द ब्रिजेन्द्र ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति ब्रिजेन्द्र, राजेन्द्र, राजपाल, योगेन्द्र, विमलेश देवी, जितेन्द्र, जेठानी निवासी गोआरी पचपेड़ा बहेड़ी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

------------------------

सपाईयों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की मंाग

पूरनपुर-पीलीभीत। टाईगर रिजर्व में लगातार बाघों की मौत पर सपाईयों ने गहरी नाराजगी जाहिर की। सपाईयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर विभाग के लापरवाह कर्मियों को हटाने की मांग की है।



सपा पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद तौफिक अहमद कादरी ने कहा कि बाघों की सख्यां घट रही है। आने वाले समय में डायनासोर की तरह यह जीव भी विलुप्त हो सकते है। वनजीव शोधकर्ताओं को गंभीरता से मंथन करना चाहिए। बाघ जंगल से बाहर आते है और तस्कर उनका शिकार कर खाल, बाल, दांत निकालकर बेंच देते है। बाघों की लगातार मौते चिंता का बिषय है, इससे कही न कही वन विभाग की चूक है। सपा नेता अगं्रेज सिंह व नादिर रजा ने कहा कि सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए वरना वो दिन दूर नही जब टाईगर रिजर्व बिना टाईगरों के हो जायेगा। मांग करने वालों में ब्रहमपाल यादव, यकीन मिंया, खालिद रजा, ओमकार गुप्ता, मानू, समीरजा, नुसरत परवीन, चांद बाबू, अरशद शेरी, लालू यादव, ब्रजपाल यादव आदि लोग शामिल रहे।

---------------------------

युवा कांग्रेस कमेटी ने दी स्वः राजीव गांधी को श्रद्जलि

पूरनपुर-पीलीभीत। युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्वः राजीव गांधी को श्रद्वासुमन करते हुए श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।



सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में कांग्रेसजनों ने पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर स्वः राजीव गांधी को श्रद्वाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संजय खान ने स्वः राजीव गांधी के जिंदगी में देश के लिए की गई कुर्बानियों के बारे में बताया। संजय खान ने कहा कि इण्डिया का सपना हिन्दुस्तान के अन्दर नई तकनीक के बनाई जाने वाली सुई हो या आसमान में उड़कर हवाई यात्रा कर दूर तक पहुंचाया गया। यह सभी कई दशक पहले हिन्दुस्तान में गांव-गांव तक नेटवर्क को पहुंचाने का काम सिर्फ स्वः राजीव गांधी ने किया था। कार्यक्रम में शोएब अहमद खान, शाहिद खान, लल्ला, सुमित कुमार, वारिश अलि, वीरपाल, आसिफ खान, फिरोज खान, पंकज भारी सख्यां में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...