सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.05.2018

गंगा दशहरा पर श्रद्धांलुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पूरनपुर-पीलीभीत। मल मास शुरू होने से पूर्व ज्येष्ठ पक्ष की दशमी को गंगा  दशहरा के पावन त्यौहार पर हजारांे भक्तों ने नदियों में श्रद्धा की डुबकी लगाकर हर हर गंगे का जाप किया। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी औैर धार्मिक अनुष्ठान के साथ पुण्य दान किये।

 हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का बड़ा महात्व है। वेद पुराणों की मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ पक्ष दशमी के दिन मां गंगा की पूजा अर्चना व स्नान जीवन के सारे पाप धो देतीं हैं। गुरूवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर स्थानीय लोगों ने मीठे शर्बत के स्टाल लगाकर राहगीरों का गला तर किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल सहित शारदा घाट, त्रिवेणी घाट पहुंचेे और आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। दशहरा के दिन खिचड़ी दान करने का बड़ा महात्व बताया जाता है। जो लोग आर्थिक तंगी के चलते भण्डारे आदि करने में असमर्थ हैं वे लोग गरीब, असहाय एवं साधू संतो को खिचड़ी दान करके पुण्य कमाते है। गंगा स्नान पर विशेष रूप से गोमती उद्गम स्थल के साथ साथ शारदा घाट व सिरसा के जंगल में बाबा इक्कोत्तर नाथ पर सैकड़ो श्रद्धांलुओं ने पहुंचकर स्नान ध्यान के बाद पूजा अर्चना की।

---------------------------

शिक्षकों की गुटबाजी के चक्कर में भ्रमित हो रहे अधिकारी
पूरनपुर-पीलीभीत। शिक्षकों में चली आ रही गुटबाजी किसी से छुपी नहीं हैं, आये दिन कोई न कोई प्रकरण शिक्षकांे में आपसी मतभेद उजागर करते है। वर्चस्व की लड़ाई में शिक्षक अपनी मर्यादा तक भूल रहे हैं।



शिक्षक नेतागिरी के नामपर अधिकारियों पर रौब झाड़ते हैं। जब बात नेतागिरी से न बने तो यह मनमाने काम कराने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकते है। फिलहाल पूरनपुर में इस तरह के गुरूओं की कमी नहीं है। ये शिक्षक कम और नेता अधिक है, सही मायने में समझे तो शिक्षकों का स्तर इतना गिर चुका है कि अब इन्हें पढ़ाने से अधिक अधिकारियों के तलबे चाटने में ज्यादा मजा आता है। इसके अलावा एक दूसरे की टांग खीचना भी गुटबाजी का एक पैतरा है। मौजूदा समय में शिक्षकों के दो संगठनों में वर्चस्व की लड़ाई चर्म सीमा पर है। इसकी चर्चा से कौन? असली औैर नकली की खबरे अधिकारी वर्ग को भ्रमित कर रही है। ऐसे ही एक मामले मंे कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए एक शिक्षक संघ को फर्जी करार देते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। उक्त मामला काफी चर्चा का विषय बन चुका हैं।

-------------------------

भाकिसं के जिलाउपाध्यक्ष मानोनित
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के पंकज काॅलोनी में हुई एक अवाश्यक बैठक में भारतीय किसान संघ का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय अधिवक्ता ने घनेन्द्र सिंह यादव को जिलाउपाध्यक्ष मनोनित किया है। बैठक में किसानों की समस्या पर चर्चा उपरांत निस्तारण की रणनीती तैयार की गई हैं।

-------------------------------
उपजिलाधिकारी को लिखा खाद्य सुरक्षा योजना में चल रहे घपले का पत्र
पूरनपुर-पीलीभीत। जिला पंचायत सदस्य ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर खाद्य सुरक्षा योजना में चल रहे घपले को उजागर किया है। उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप राशन वितरण कराने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने एसडीएम जेपी चैहान को शिकायती पत्र के माध्यम से आवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्रत्येक गांव में 80 प्रतिशत लोगों को योजना लाभ दिया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली से इसका परसेंट प्रति गांव भिन्न हो गया है। कही 90 तो कहीं 50/60 प्रतिशत लाभ दिया जा रहा है। इस स्थिति मंे बड़ी संख्या में पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की हैं। इसके अलावा 94वें गांवो के नाम गलत फीडिंग होने की शिकायत की गई हैं।
--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...