सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.05.2018


गेंहू की तौल न होने पर चिलचिलाती धूप में किसानों ने मण्डी गेट पर दिया धरना
 

पूरनपुर-पीलीभीत। मण्डी में लगे गेंहू क्रय केन्द्रों पर तौल न होने से भड़के किसानों ने मेन गेट पर हंगामा करते हुए गेंहू क्रय करने की मांग की।

 
आगामी 15 जून को सेन्टर बंद हो रहे है। इधर क्रय केन्द्रों पर पड़े गेंहू की खरीद न होने से अन्नदाता परेशान हो रहा है। संबंधित अधिकारी सेन्टर छोड़कर जा चुके है और ठेकेदार किसानों से सीधे मुंह बात नहीं कर रहे है। आरोप है कि सेन्टरों पर माफियाओं का गेंहू तौला जा चुका है वास्तविक किसान आज भी लाइन में है। फर्जीबाड़े की जांच हो तो गेंहू क्रय केन्द्रों की कलई खुल सकती है। बुधवार को मण्डी परिसर में लगे गेंहू क्रय केन्द्रों पर तौल न होने से किसानों ने जमकर हंगामा किया और गेंहू की होली जलाकर विरोध दर्ज कराया। किसानों का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने मण्डी गेट पर तालाबंदी कर दी और विरोध में धरना दिया। धरना देने वालों में फौजी सूरत सिंह, रामकुमार पाण्डेय, स्वराज सिंह, रजत वर्मा, अमरीक सिंह, हरप्रीत सिंह, नेतराम, रामसनेही, सुखचैन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

--------------------------------

रहस्यमय ढंग से गायब छात्र पहुंचा घर
पूरनपुर-पीलीभीत। कम्प्यूटर कोचिंग को गया छात्र रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था तीसरे दिन घर पहुंच गया। छात्र के घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं पुलिस ने राहत की सांस ली है।



मोहल्ला बमनपुरी निवासी प्रमोद पाण्डेय का पुत्र देवांग पाण्डेय 21 मई को अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने छात्र की खोज करने के बाद अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को छात्र देवांग पाण्डेय घर पहुंच गया तो घर वालों के चेहरे पर खुशी लौट आई। छात्र ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर से चला गया था।
------------------------------

भाकिसं के जिलाउपाध्यक्ष मानोनित
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के पंकज काॅलोनी में हुई एक अवाश्यक बैठक में भारतीय किसान संघ का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय अधिवक्ता ने घनेन्द्र सिंह यादव को जिलाउपाध्यक्ष मनोनित किया है। बैठक में किसानों की समस्या पर चर्चा उपरांत निस्तारण की रणनीती तैयार की गई हैं।

-------------------------------

पति की मौत के बाद जेठ ने किया जबरन बलात्कार


पूरनपुर-पीलीभीत।
एक विवाहिता की शादी के चार माह बाद उसके पति की मौत हो गई। नवविवाहिता के पति की मौत के बाद ससुरालियों ने जेठ के साथ धरौना कराने का आश्वासन दिया और लगातार बलात्कार करता रहा। इसके बाद जब महिला ने धरौना कराने की जिद की तो जेठ से मना कर दिया।



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने विधवा स्त्री ने जेठ पर गंभीर आरोप लगाये है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी शादी के चार माह बाद पति की मौत हो गई थी। उसके बाद ससुरालियों ने जेठ के धरौना कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जेठ ने देर सबेर भाई की विधवा स्त्री के साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाएं। पीड़िता ने जब धरौना कराने का दबाव बनाया तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही कमरे में बंद करके बुरीतरह पीटा गया। महिला ने डायल 100 पर फोन करके जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

---------------------------

अवैध खनन पर क्यों? खामोश है पुलिस-प्रशासन

 
पूरनपुर-पीलीभीत। अब तक के शर्ष स्तर पर पहुंच चुके अवैध खनन के मामले में अधिकारियों की चुप्पी आम जनमानस को रह रहकर परेशान कर रही है। अधिकारियों का मौन कई सवाल खड़े कर रहा है।



पूरनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन के मामले में अधिकारी मौन धारण करके बैैठे हुए है वहीं खनन माफिया पूरे सबाब है। रात दिन हो रहे मिट्टी खनन में लाखों रूपये का राजस्व चोरी किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि संबंधित अधिकारी इस ओर देखकर भी बंद मूंदे बैठे है। कलीनगर रोड से लेकर हाइवे स्थित काॅलोनियों में जमकर मिट्टी पटान किया जा रहा है। अवैध खनन कर दौड़ रहे अनियंत्रित टेªक्टर ट्राली किसी रोज बड़े हादसे का सबब बन सकते है। लेकिन अधिकारी इस अवैैध खनन को गंभीरता से नहीं ले रहे है।



इंसेट बयान- अखिलेश कुमार राय, खनन अधिकारी
एसडीएम व सीओ को अवैध खनन दिखवाने के लिए कहा है। इसके अलावा जिलाधिकारी महोदय ने भी अपने स्तर से अधिकारियों को निर्देशित किया है।

-----------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...