सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.05.2016

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ चंडी महायज्ञ

पूरनपुर.पीलीभीत। दिव्य शक्ति पुँज महाकाली शक्तिपीठ श्री नागराज मंदिर में आठवां सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया। 
तहसील पूरनपुर से छह किलोमीटर दूर पूरनपुर.माधोटांडा मार्ग के पश्चिम गांव तकियादीनारपुर के दिव्य शक्ति पुँज महाकाली शक्तिपीठ श्री नागराज तपोभूमि मंदिर के महंत सूरजगिरि एवं नैमिषधाम से पधारे यज्ञाचार्य रितेश शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ पूजन कर समारोह का शुभारम्भ कराया। इसके बाद गांव में बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं बालिकाएं अपने सिर पर कलश रखे चल रही थी। पूरे गांव में भ्रमण के बाद कलश यात्रा समारोह मंदिर स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। 
सात कुंडीय सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में बैठने हेतु देवेंद्र पांडेय, सतेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह, रामऔतार सिंह, शिशुपालसिंह आदि सात भक्तों ने मंदिर स्थल पर अपना मुंडन कराया। 
मंदिर के महंत सूरजगिरि ने बताया कि यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7 से 11 तक होगा। दिव्य पीठ और यज्ञ परिक्रमा सुबह 8 से 12 बजे तक होगी। साथ ही श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ अमृतवर्षा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक और रात 8 बजे से 11 बजे तक होगी। मन्दिर पर 28 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 
समारोह में विमलेश कुमार, अवधेश पांडेय, राजेश सिंह, ब्रजेश कुमार पप्पू, नरेश यादव, रामकिशोर, हुकुमसिंह, शोभाराम, अजयपाण्डेय, मिथलेश शुक्ला, गायत्री पांडेय, सविता पांडेय, अनिता देवी, मंजूदेवी, नीलमदेवी,  हरिओम तिवारी, महताब सिंह, अश्वनी गंगवार, प्रमोद कुमार, भगवानदास, शोभाराम, श्रीकृष्ण, विजयकुमार रामनरेश रामपाल, गंगाराम आदि थे।

----------------------------

गोवध की सूचना पर गये दरोगा पर किया जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पशु तस्करों के बाद अब कसाईयों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे है। गोवध की सूचना पर गए एक दरोगा पर कसाईयों ने घिर जाने पर फायर झोक दिया। जानलेवा हमले में दरोगा सहित पुलिस पार्टी बाल बाल बची। इसके बाद हुई धरपकड़ में पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पचास किलो गोमांस व मांस काटने के उपकरण बरामद किये गए है।



गोवध की मण्डी बन चुके पूरनपुर क्षेत्र गांवो में औसतन प्रतिदिन 20/50 पशुओं पर छुरी फेर दी जाती है। लाइनपार साहूकारा लेकर शेरपुरकलां व मुझा खुर्द व जादौपुर गहलुईया ये मेन गांव है जहां से गोवध होने के बाद गांव/मोहल्लों में प्रतिबंधित मांस सप्लाई किया जा रहा है। गोवध की सूचना पर छापेमारी को गए दरोगा रोहित कुमार की टीम पर गांव जादौैपुर गहलुईया में कसाईयों ने हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान घेराबंदी होने की दशा में आले नूवी उर्फ नन्हे नामक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। इससे मची भगदड़ के दौरान कुछ कसाई भाग निकले जबकि चार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मौैके से जिंदा कारतूस, 50 किलो मांस, छुरी, कुल्हाड़ी आदि बरामद की है। मौके पर हुई कार्रवाई में अहमद नूर खां, आले नवी उर्फ नन्हे, वुन्दन खां, किफातुल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौके से भाग चुके समुद्दीन, आरिफ, शाकिर, मो0नूर उर्फ पड्डा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

------------------------------

तमंचे के बल पर चाची के साथ किया दुराचार

पूरनपुर-पीलीभीत। नशीला पदार्थ खिलाकर भतीजे ने चाची को बंधक बनाकर ढेड़ माह तक बलात्कार किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने कोतवाली जाकर तहरीर दी है।



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बाहर काम करने गया था उसकी गैर मौजूदगी में 30 मार्च को भतीजा घर और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर चाची को अपने साथ ले जाकर बलात्कार किया। प्रसाद खाते ही महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला को गाड़ी में बैठाकर रूद्रपुर ले गया। जहां उसने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुराचार किया। आरोप है कि आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला को बंधक बनाकर ढेड़ माह तक जबरन बलात्कार किया। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से भागकर घर लौटी और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

------------------------

मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जत्था रवाना

पूरनपुर-पीलीभीत। मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए लगभग ढ़ाई सौ भक्तों का जत्था रवाना हुआ। हर साल सैकडों भक्त पैदल मां पूर्णागिरी धाम जाते है। इस साल भी गांव सिमरिया से माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए सैकडों भक्त गाते बजाते माता का गुणगान करते हुए रवाना हुए। माता के भक्तों को समाजसेवी संदीप खण्डेलवाल ने तिलक रोचन करके विदा किया। सिमरिया से पूरनपूर, माधोटांडा, खटीमा से होकर मां पूर्णागिरी धाम पर पहुंचेंगे।

---------------------------

कम्प्यूटर कोचिंग गया छात्र रहस्यमय ढंग से गायब

पूरनपुर-पीलीभीत। घर से कम्प्यूटर कोचिंग गया छात्र रास्ते से गायब हो गया। देर शाम तक छात्र के घर न पहुंचे पर परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



मोहल्ला बमनपुरी में रह रहे गांव देवीपुर निवासी प्रमोद पाण्डेय का पुत्र देवांग पाण्डेय आईसीआई कम्प्यूटर सेंटर पर कोचिंग के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह घर वापिस नहीं लौटा। घटना 21 मई की है। छात्र के घर न पहुंचे से परेशान परिजनों ने रिश्तेदारी में संपर्क किया लेकिन देवांग पाण्डेय का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों ने छात्र के अपहरण होने की आशंका जताते हुए अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

--------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...