सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19.05.2018

दलालों का अड्डा बनती जा रहीं पूरनपुर की बैंके

पूरनपुर-पीलीभीत। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है इसकी वानगी बैंकिग सेवाओं में देखने को मिल रही है। दलालों के माध्यम से शाखा प्रबंधक किसानों का खून चूसने का काम करते हैं।



पूरनपुर की ज्यादातर बैंको में दलालों के माध्यम से व्यापार किया जा रहा है। किसानों से मोटी रकम लेने के बाद ही उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। क्रेडिड कार्ड से लेकर चालू खाता खुलवाने के नामपर बैंकों में जबरदस्त भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस संबंध में हाल ही में वसीम वेग पुत्र खलील वेग निवासी गणेशगंज ने बैंक शाखाओं में चल रहे दलालों के अड्डों की कलई खोलते हुए वित्त मंत्रालय भारत सरकार को शिकायती लेटर भेज चुके है। लेकिन इसकी कार्रवाई जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिली। आलम ये है कि ब्लाक रोड पूरी तरह दलालांे की मण्डी बन चुका है। जहां बैंको में पूरे दिन दलाल शाखा प्रबंधक की आवभगत करते है और किसान मजदूरों को लूटने का काम कर रहे हैं।

--------------------

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कोतवाली पहुंचा किसान नहीं हुई कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। गेंहू कटाई के बाद अवैध खनन करने वालों की चांदी आई हुई है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया उपजाऊ जमीन को बंजर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। बिना राॅयल्टी बनवायें हो रहे अवैैध खनन से सरकार को करोड़ों रूपये का चूना लगाया जा रहा हैं।



पूरनपुर क्षेत्र में जहां पास काॅलोनिया बेधड़ होकर काटी जा रही है। इनमें होने वाले अवैध मिट्टी पटान से अधिकारी अपनी जेब गर्म करने का बखूबी कर रहे है। रात में दर्जनों टैªक्टर ट्राली लगाकर कई एकड़ भूमि से उपजाऊ मिट्टी को खनन माफिया चट कर रहे है। पुलिस प्रशासन पर खनन माफियाओं का खौफ कहें या फिर मिलीभगत लेकिन खुलेआम रोड पर दौड़ रहे मिट्टी खनन वाहनों को रोकने की हिम्मत प्रशासनिक अधिकारी नही जुटा पा रहे है। इसका एक और कारण ये है कि सरकार ने मिट्टी खनन पर किसानांे को राहत देते हुए राॅयल्टी फ्री की है। लेकिन इस आदेश का सीधा फायदा खनन माफियाओं को हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता निवासी पवन कुमार पुत्र सुन्दर लाल ने बताया कि वे लगातार दूसरी बार पुलिस को तहरीर देकर खनन माफिया शेर सिंह की शिकायत कर चुके है, लेकिन कार्रवाई नही हो रही है। उनके पड़ोसी काश्तकार राजेश्वर मिश्रा नेे मिट्टी बिक्री की है। खनन माफिया रात में पवन कुमार के गन्ने के खेत में वाहन चलाकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।      

----------------------

महिला आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ दहेज एक्ट का मामला

पूरनपुर-पीलीभीत। शादी में मिले दहेज से संतुष्ट न होने पर ससुरालियों ने नव विवाहिता के परिजनों से तीन लाख रूपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया और रूपये  लाने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो विवाद को परिवार परामर्श केन्द्र प्रेषित का दिया गया जहां आरोपी पति विवाहिता को घर ले जाने राजी हुआ और घर जाकर पलट गया। विवाहिता ने महिला आयोग में अपील की जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश हुए। पुलिस ने उक्त मामले में पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता0 महाराजपुर निवासी ग्रामीण कामता प्रसाद ने अपनी पुत्री पूनम देवी का विवाह 2006 में जनपद शाहजहांपुर के गांव आलमपुर पिपरिया निवासी कालीचरन के बेटे ऋषिकान्त के साथ किया था। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के बाद विवाहिता के परिजनों से तीन लाख रूपये कैश की मांग कर दी। विवाहिता पूनम देवी के पिता कामता प्रसाद ने तीन लाख रूपये देने मना कर दिया। इसके बाद विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया यहां तक की कई दिन तक उसे खाना नहीं दिया और अंत में घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के साथ महिला आयोग लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने पति ऋषिकान्त, उर्मिला देवी, राधेश्याम, आशाराम, रामरतन, लक्ष्मी देवी, मीना देवी व ससुर कालीचरन के विरूद्ध दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

-------------------

राहगीरों के लिए लगाया गया शीतल पेय जल प्याऊ

पूरनपुर-पीलीभीत। राहगीरों के लिए शीतल जल का प्याऊ लगाया गया है।

स्वः प्रदीप खण्डेलवाल की स्मृति से नगर के कोतवाली तहसील मार्ग के तिराहे पर राहगीरों के लिए शीतल जल का प्याऊ गायत्री परिजन संदीप खण्डेलवाल के नेतृत्व में लगाया गया। पिछले बारह सालों से निरंतर उसी स्थान पर लगता आ रहा है। इसका शुभारंभ कोतवाल योगेन्द्रपाल शर्मा ने किया। राहगीरों की सेवा के लिए प्याऊ तीन चार सप्ताह तक जारी रहेगा। इस मौके वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, शेखर खण्डेलवाल, कौशलेन्द्र भदौरिया, शुभ खण्डेलवाल, राजीव, अभिषेक जोशी, ऋषभ जयसवाल, वरूण खण्डेलवाल, दीपक खण्डेलवाल, अजय शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

-----------------------

घर के बाहर चक्कर लगा रहे युवकों को चोर समझकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। देर रात घर के आस पास चक्कर लगा रहे दो युवकों को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया हैं।



थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरे के रहने वाले कंधई लाल पत्नी के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लड़की घर में अकेली सो रही थी। देर रात दो युवक कंघई के घर के आसपास चक्कर लगा रहे थे। ग्रामीणों ने युवकों को चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी इन्द्र सिंह ने बताया कि युवक चोर नहीं हैं। वे गांव में रिश्तेदारी में आये थे। रात को पान मसाला लेने के लिए वह इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को रिहा कर दिया हैं।

---------------------------

छप्परपोश घर में लगी आग

पूरनपुर-पीलीभीत। अचानक छप्परपोश घर में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।





थाना सेहरमऊ क्षेत्र के गांव मढ़ाखुर्द कलां में रात अचानक विनोद व द्रोणापाल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकावू हो गई और आस पास के घरों को चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। गांव वालों ने मिट्टी पानी डालकर आग को काबू किया। लेकिन खाने पीने की कोई वस्तु आग से बचाई नहीं जा सकी।

---------------------------  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...