सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16.05.2018

ग्राम पंचायत सिमरिया में खेल मैदान से किया जा रहा रेत खनन

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर से सटी ग्राम सभा के खेल ग्रांउड से रेत माफिया दिनदहाड़े खनन कर रहे है। पुलिस प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 माहराजपुर में आईटीआई कालेज में बने लाखों रूपये के खेल ग्रांउड से खनन माफिया रेत दिनदहाड़े अवैध खनन कर रहे है। सूत्रों की माने तो ग्राम प्रधान एवं पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से खेल मैदान से रेत खनन का धंधा फलफूल रहा है। पुलिस प्रशासन देख कर भी अनदेखा कर रहा है। खेल मैदान में बड़े बड़े गढ्ढे रेत माफियों ने कर दिए है। सुबह तड़के ही डलवों से खेल मैदान से रेत खनन का धंधा शुरू हो जाता है, इसके बाद उसे बिक्री या फिर स्टाक कर लिया जाता है। ऐसा चलता रहा तो आईटीआई कालेज की दीवारे इन्हीं बड़े बड़े गढ्ढों में समा जायेंगी। ग्राम प्रधान गौटिया में विकास कार्य करा रहे जिसमें खेल मैदान से रेत खनन करके सरकारी धन को ठिकाने लगाने का किया जा रहा है। ढका मोहल्ला के कुछ पेशेवर रेत माफिया प्रधान के इसारे पर  बेखौफ होकर रेत खनन का काम कर रहे हैं।

---------------------------

पुलिया का निर्माण कराने की मांग को लेकर कड़ी धूप में धरने पर बैठे लोग

पूरनपुर-पीलीभीत। बिजलीघर रोड पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण न होने से भड़के कांग्रेसी युवा नेता शाहिद संजय खान ने विरोध दर्ज कराते हुए कड़ी धूप में समर्थकों के साथ धरना दिया।



युवा कांग्र्रेस पीलीभीत जिलाध्यक्ष शाहिद संजय अली खान के नेतृत्व आधा दर्जन से अधिक लोग पुलिया निर्माण कराने की मांग को लेकर धूप में धरने पर बैठ गए। इसके बाद शाहिद संजय खान के समर्थन में व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, सुन्नी उलमा कौंसिल से हा0 नूर अहमद अजहरी, सपा नेता प्रवीण चैहान बाबू बिजलीघर रोड पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के पास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिया निर्माण के लिए चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे लोगों की सूचना पर सीओ कमल सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह के साथ पहुंचे और ज्ञापन लिया। बताया गया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से कई लोग इस पुलिया में गिरकर घायल हो चुके है। लेकिन अभी तक इस पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। धरना देने वालों में मुख्य रूप से विजय पाल विक्की, प्रवीन चैहान प्रदेश सचिव सपा यूथ उत्तर प्रदेश, मो0 राशिद पूर्व ब्लाक सचिव, मोहम्मद असलम पूर्व सभासद, फूलबाबू, मोईन खान, आजाद शाह, हासिम शाह, आसिफ खान, बन्टू खां, वेदप्रकाश, शोएब खान, मोहम्मद मियां बरकाती, हाजी लाडले आदि मौजूद रहे।    

-----------------------

टाईगर रिजर्व में बाघों की गणना के लिए लगाए गए दो कैमरे चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। टाईगर रिजर्व में बाघों की गणना के लिए लगाए गए दो कैमरे चोरी हुए है। इससे फारेस्ट विभाग में हड़कम्प मच गया है।



ढक्का वीट हरिपुर रेंज कक्ष 01 के टाईगर रिजर्व में तैनात वनकर्मी नन्दराम की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वारदात 13 मई रात्रि की है। टाईगर रिजर्व में बाघों की गणना के लिए डब्लूडब्लूएफ इण्डिया द्वारा कैमरे लगाए गए थे। जिससे बाघों के आने जाने व बाघों की गणना की जा सके। 13 मई की रात्रि को चोरों ने कैमरों पर हाथ साफ कर दिये है। फारेस्ट विभाग में हड़कंप मच हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

----------------------------

परिजनों की गैर मौजूदगी में छात्रा से किया दुष्कर्म

पूरनपुर-पीलीभीत। छात्रा को घर में अकेला पाकर एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



थाना हजारा क्षेत्र के अशोकनगर के एक घर में परिजनों की गैर मौजदगी में गांव का ही राधेश्याम घर में घुस गया। चारपाई पर सो रही कक्षा तीन की छात्रा को दबोच लिया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। शोर शराबा मचाने पर गांव के ही लोगों ने आरोपी को रगे हाथों दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

-----------------------------

बठिया हटाने पर महिला को पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। बठिया हटाने पर दो युवकों ने महिला की जमकर पीटाई लगा दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।



थाना हजारा के अशोकनगर की रहने वाली मुन्नी निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक ने बठिया हटाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी दिनेश कुमार उर्फ भोला ने मुन्नी निशा की जमकर पीटाई लगा दी। मुन्नी निशा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दिनेश कुमार उर्फ भोला को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान किया है।

---------------------------
स्कूटी से गिरकर युवती घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवती स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



शेरपुरकलां की रहने वाली युवती रिजवी पुत्री जफर खां की स्कूटी फिलसने से उनको काफी चोटे आयीं है। युवती को कुछ लोगों की मदद 108 एम्बुलेंस से उचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...