सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.05.2018

नैनीताल में पूरनपुर के जीनियस छात्रों ने बढ़ाया पीलीभीत का मान
 
पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में  प्रतिभाओं की कमी नहीं हैए इसकी मिसाल इंटरमीडिएट के अंक पत्र में देखने को मिली है। नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी प्रतिष्ठित राइस मिलर्स शैलेंद्र गुप्ता के बच्चों ने नैनीताल में पूरनपुर का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93: अंक पाकर निमिष बिड़ला व निमिषा बिड़ला 91:  सुपुत्री शैलेन्द्र गुप्ता ने परिजनों का स्वप्न साकार करने के साथ.साथ जनपद पीलीभीत का भी मान बढ़ाया है। नैनीताल के मोहन लाल शाह बाल विद्या मंदिर एवं बिड़ला विद्या मंदिर के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक पाए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आते ही व्यापारी एवं राइस मिलर्स शैलेन्द्र गुप्ता के घर जश्न का माहौल है। वर्तमान में राइस मिलर्स एसोसिएशन के महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद से पांचवी बार सभासद निर्वाचित शैलेन्द्र गुप्ता के दोनों बच्चे जुड़वां हैं और एक साथ रहकर नैनीताल में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों छात्र.छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त होने की जानकारी के बाद गुप्ता परिवार को मित्र एवं स्नेहजनों के बधाई संदेश भी प्राप्त हो रहे हैं।

.............................................................
इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले ग्रामीणों के पट्टे हो चुके हैं रद्द: तहसीलदार
पूरनपुर-पीलीभीत। खाण्डेपुर की विवादित जमीन में तहसीलदार के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रार्थना पत्र भेजकर पट्टे की जमीन पर कब्जा न दिलाने की दशा में 52 पट्टेदारों ने इच्छा मृत्यु की मांग करके हड़कम्प मचा दिया था। इसके साथ ही प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल में पता चला कि सभी 52 ग्रामीणों के पट्टे निरस्त किये जा चुके है। पट्टे की जिस जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है उसका मामला पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।



थाना क्षेत्र के गांव खाण्डेपुर में स्थित 76 एकड़ भूमि का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि नवाबों की इस जमीन को राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में सीलिंग में दर्ज करा दिया था। इसके बाद ग्रामीणों को पट्टे आवंटित हुए थे। खाण्डेपुर के ग्रामीणों का आरोप है उसी जमीन पर अनाधिकृत रूप से मोहल्ला गणेशगंज निवासी तहमीन खान पत्नी वसीम वेग कब्जा जमाये है। मामला कोर्ट में होने के बाद भी जमीन पर आरोपी काबिज है। इस संबंध में तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय अपर आयुक्त बरेली से 23 जुलाई 2015 में ये पट्टे निरस्त कर दिये गये थे। उसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इंसेट-
फर्जी वसीयत पर जमीन हड़पने का हो रहे प्रयास
विवादित जमीन को हासिल करने के लिए तीसरा मोर्चा भी लगभग तैयार है। जो कि फर्जी वसीयत लेकर राजस्व अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के अलावा कोर्ट केस करके अपनी थाक जमाने की फिराक में है। इस बात को तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय ने भी स्वीकार करते हुए बताया कि कोई मोज्जम सरताज नामक व्यक्ति है जो जमीन की फर्जी वसीयत दर्शाकर जमीन को हड़प करने की फिराक मंे है।
---------------------------
विश्वकर्मा महासंघ की बैठक में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री के सचिव

पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व में घोषित विश्वकर्मा महासंघ उत्तर प्रदेश की एक अवाश्यक बैठक गांव सुल्तानपुर में आहुत की गई। बैैठक मंे मुख्य अथिति के रूप में केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के सचिव कमलकांत ने सिरकत की।



मासिक बैठक का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डोरी लाल की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। मासिक बैठक में समाज के उत्थान के लिए युवाओं की भागीदार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में करीब दो सौ लोगों से अधिक स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने की। इस अवसर पर डा0 सत्यपाल शर्मा, डा0 हेमराज शर्मा, रामनिवास शर्मा प्रधान, अधिवक्ता शिव शर्मा, ओम शर्मा, राधे श्याम शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------

पूर्णागिरी से लौट रहे श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्णागिरी से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक वाहन पर चार पांच लोग सवार थे। खुटार हाइवे पर गढवा के पास हुई सड़क दुर्घटना में ममता देवी पत्नी राजेश दीक्षित, राजेश, हनुमान प्रसाद, सुमन गुप्ता व विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए। सभी लोग जनपद सीतापुर के रहने वाले बताये जा रहे है। शनिवार की रात्रि पूर्णागिरी से माता के दर्शन करके घर लौट रहे थे। एक्सिडेंट में ममता देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला पीलीभीत रेफर किया गया है।

-----------------------

कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत।
पुलिस ने दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जितौनियां केशवपुर निवासी मंगरे लाल पुत्र पीतम को उपनिरीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पुन्नापुर के चकमार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में एसआई रोहित कुमार ने गांव सुआबोझ निवासी रामदीन पुत्र खेमकरन को गांव से ही 20 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं।

-----------------

सिक्ख फार्मर के यहां से चोरों ने साफ किया लाखों का माल

पूरनपुर-पीलीभीत।
बीती रात्रि एक सिक्ख फार्मर के यहां चोरों ने धाबा बोलकर लाखों रूपये का माल साफ कर दिया। देर रात्रि पानी पीने उठे फार्मर को चोरी का अहसास हुआ तो डायल 100 को सूचना दी गई। लेकिन उस समय तक चोर बारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।



थाना क्षेत्र के गांव उदयकरनपुर निवासी सिक्ख फार्मर परमवीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह के घर बीती रात्रि चोरों ने धाबा बोलकर 70 प्लस 30 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे में रखी सेफ से 22 तौैले के जेवर भी ले उड़े है। उक्त मामले में पुलिस फार्मर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं।

------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...