सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.04.2018

पूरनपुर की सुन्दरता को गृहण लगा रहे व्यापारी, प्रशासन मौन

रामनरेश शर्मा (सरल)
पूरनपुर-पीलीभीत। जैसा कि पिछले सप्ताह दौरे पर आयीं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने नगर में प्रवेश करने से पहले आसाम हाइवे पर लगे बड़े बड़े कूड़े के ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा था कि पूरनपुर एक सुन्दर शहर इसे कूड़े के ढेर में तब्दील न करें, शायद उनके इस बयान को एक खबर की तरह पढ़कर नगर के संभ्रात लोग ही भूल गए।

 हम बात कर रहे है नगर के पढ़े लिखे व्यापारियों की जो दुकान लगाते समय ये भूल जाते है कि वे दुकान के अंदर समान को सजा रहे है या फिर रोड पर। अतिक्रमण से नगर के मेन रोड तंग गलियों की तरह हो चुके है। इन मांर्गो पर घंटो जाम लगता है और कोई देखने वाला नहीं है। हा इतना जरूर है जब प्रशासन इन अतिक्रमणकारी व्यापारियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी करता है तो संगठन के नामपर अधिकारियों की घेराबंदी शुरू हो जाती है। इसके साथ अतिक्रमण हटाओं अभियान का रूख गरीब ठेला व फड़ लगाये लोगों को भुगतना पड़ता है। नाले के ऊपर व टीन सैट के नीचे कपड़े एवं तिरपाल टांगकर रास्तों को अवरूद्ध किया जा रहा है। इसके लिए व्यापारी ही जिम्मेदार है। बड़ी दिक्कत उस समय होती है जब छात्र स्कूल से घर लौटते है। इधर, दूर दराज के लोग शहर में खरीदारी कर रहे होते है और दुकानों के सामने खड़े वाहन भयंकर समस्या का रूप ले लेते है। ऐसी स्थिति में ये कहना अनुचित नहीं होगा कि पूरनपुर की सुन्दरता को व्यापारी ही गृहण लगाने का काम कर रहे है।

इंसेट बयान-

विजयपाल विक्की, व्यापारी नेता

ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, व्यापार मण्डल कभी विरोध नहीं करेंगा। हम प्रशासन के साथ है।



इंसेट बयान-

कपिल गुप्ता, नागरिक

इस समस्या का समाधान तो प्रशासन को करना है। जो अभी तक फिसड्डी साबित हो रहा है, जाम की समस्या बहुत है। कोतवाली के पास का मंजर देखने लायक है।



इंसेट बयान-

नोमान अली वारसी, सपा नेता

अतिक्रमण हटाओं अभियान सिर्फ गरीबों के खोखे और ठेले हटाने एवं छोटे व्यापारियों को उजाड़ने तक सीमित है। रसूखदार एवं प्रशासन में पकड़ रखने वालों का अतिक्रमण अतिक्रमण नहीं कहलाया जाता हम तो वर्षो से इस व्यवस्था को देखते आ रहे है। अतिक्रमण के नामपर भेदभाव और पक्षपात ही किया जाता रहा है।



इंसेट बयान-

अन्शु गुप्ता, नगर प्रचारक आरएसएस

मुख्य समस्या अतिक्रमणकारी व्यापार मंडल है, व्यापार मण्डल प्रयास करे तो प्रशासन की आवश्यकता ही नहीं है। लेकिन प्रशासन डंडा चलाएगा तो यही व्यापार मंडल वाले अपनी नेतागिरी करने आ जाएंगे।



इंसेट बयान-

संदीप खण्डेलवाल, समाजसेवी

चंद लोगों की वजह से पूरी अवाम परेशान होती है, ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



इंसेट बयान-

त्रिभुवन पाण्डेय, अधिवक्ता

एक बार टीन शेड उतरने पर उससे बड़ा टीन शेड लग जाता है, आलम यह है कि बाजार की हर जगह पर दुकानें आधी सड़को पर लगी है। जिससे जनमानस को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



इंसेट बयान-

मोहम्मद हनीफ, ईओ नगर पालिका परिषद

मैं लखनऊ में हूं, कल अतिक्रमण हटा था होल्ंिडग बैनर हटाये गए है। अब रामलीला मैदान प्रकरण चल रहा है, नगर से सारा अतिक्रमण एक साथ हटेंगा।

--------------------------

परिषदीय स्कूलों में बारात ठहराई तो गुरूजी पर होगी कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। गांव देहात में सदियों से चली आ रही परम्परा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चुनौती देते हुए फरमान जारी किया है। अभी तक गांव देहात में शादी होते पर बारात स्कूल में टिकाई जाती रही है। लेकिन अब इस परम्परा पर विराम लगेंगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ इन्द्रजीत प्रजापति ने स्कूल मंे बारात न ठहराने से संबंधित शिक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किये है।



शहरी क्षेत्र में जहां बारात ठहराने के लिए बारात घर सुसज्जित है। वहीं गांव देहात में आज भी बेटियों की शादी में शरीक होने वाले बारियों के लिए स्वागत पर रात में रूकने की व्यवस्था परिषदीय स्कूलों की जाती है। जिसके घर शादी होती है उसके आग्रह करने पर इंचार्ज अध्यापक विद्यालय की चाबी उसे सौप देता था और सुबह साफ सफाई के उपरांत बाराती स्कूल से चले जाते। लेकिन नई व्यवस्था में परिषदीय स्कूल में बारात ठहराने पर इंचार्ज अध्यापक पर कार्रवाई की गाज गिरेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ इन्द्रजीत प्रजापति ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि प्राइमरी स्कूल, मान्यता/सहयता प्राप्त विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय में बारात ठहराना पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। शिकायत मिलने पर नियम संगत कार्रवाई अमल में लायी जाएंगी।

-----------------------

मारपीट प्रकरण में राइसमिल का लाइसंेस निलंबित, कर्मचारी को जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। बीज गोदाम पर हुई मारपीट के मामले में आखिरकार राइसमिलर्स पर गाज गिर ही गई, इसके साथ ही आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।



दो दिन पूर्व सिरसा रोड पर मैसर्स शिवा राइस एण्ड पूरनपुर फार्म के बीज गोदाम का निरीक्षण करने गए अधिकारियों के साथ कथित रूप से मिल कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता के बाद कठोर कार्रवाई अमल में लायी गई है। आरोपी युवक शंकर लाल पुत्र मंगरे लाल निवासी कायस्थान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गुरूवार को जेल भेजा गया है। इधर, देर शाम को घटना वाले दिन नाराज अधिकारियों ने मैसर्स शिवा राइसमिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दो तरफा कार्रवाई के बाद राइसमिलर्स में हड़कम्प मचा हुआ है। आरोप है कि डिप्टी आरएमओ अभिनाश झा एवं मण्डी सचिव सहदेव सिंह के साथ गए नायब तहसीलदार अनुराग सिंह से आरोपी युवक शंकर लाल ने अभद्रता की और विरोध पर पिटाई लगा दी। उधर, आरोपी कमरे में बंद करके पीटने का आरोप लगा रहा है लेकिन अधिकारियों के आगे उसकी एक न सुनी गई।

------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...