सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.04.2018

रोटरी क्लब ने कोतवाली में लगाया वाटर कूलर

पूरनपुर-पीलीभीत। गर्मी के मौसम में कोतवाली पहुंचने वाले फरियादियों के लिए शीतल पेय जल का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को भी शुद्ध पेय जल उपलब्ध होगा।

 सोमवार को रोटरी क्लब ग्रीन ने पूरनपुर कोतवाली में एक वाटर कूलर की स्थापना की है। वाटर कूलर का शुभारंभ सर्किल आफिसर कमल सिंह ने किया। रोटरी क्लब ग्रीन के संस्थापक डा0 दिनेश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब लगातार नगर में पेय जल की सुलभ व्यवस्था के लिए प्रयासरत है। कोतवाली में 5वां वाटर कूलर क्लब की ओर से लगाया गया है। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व तहसील भवन सहित अन्य सर्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाये गए है। इस मौके पर अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, सचिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, संजीव गुप्ता, इंस्पेक्टर योगेन्द्रपाल शर्मा, एसएसआई उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

-------------------------------

बिजली समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन आज

पूरनपुर-पीलीभीत। गर्मी के साथ बढ़ रही विद्युत समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की एक अवाश्यक बैठक दुष्यंत शुक्ला के प्रष्ठिान पर आयोजित की गई।



बैठक की अध्यक्षता व्यापारी नेता हाजी लाडले ने की। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आते ही विद्युत विभाग ने परेशान कर दिया है और बिजली बिल भी समय पर नहीं भेजे जा रहे है। इसके चलते बुधवार को व्यापारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले संयुक्त रूप से समस्याओं के निदान की मांग करते हुए विद्युत अधिकारियों का घेराव करेंगे व धरना प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों से सुबह 10 बजे विद्युत केन्द्र पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में जितेन्द्र गुप्ता, हरगोविंद वाजपेई, बन्टू खां, बलराम, मनोज, अनुज, अजमेर सिंह छीना, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

----------------------

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ोत्तरी पर जताया रोष

पूरनपुर-पीलीभीत। प्रदेश में आसमान छू रहे डीजल-पेट्रोल के दाम पर सपा ने रोष व्यक्त किया है। सपाईयों ने एक बैठक में बीजेपी सरकार की नाकामियों पर हल्ला बोला है।



सपा नेता तौफीक अहमद कादरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार चैतरफा फेल हो चुकी है। डीजल के बढ़ते रेट किसानों की कमर तोड़ रहे है। दूसरी ओर गंेहू का समर्थन मूल्य व गन्ना की पर्चियां किसानों को नसीब नहीं हो रही है। विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी सरकार डीजल-पेट्रोले के रेट कम करने को तैयार रहीं है। गेंहू क्रय केन्द्रों पर बिचैलिया सक्रिय है। पूर्व सभासद नादिर रजा बरकाती व अंग्रेज सिंह ने सरकार की नितियों को किसान विरोधी करार दिया है। इस मौके पर ओमकार गुप्ता, ब्रहमपाल यादव, यमीन मियां, ताज मोहम्मद, खालिद रजा, सुरेन्द्रचंद जाटव, राकेश मिश्रा, साजिद खां, नुसरत परवीन कादरी आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------

जमीनी विवाद में पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस

पूरनपुर-पीलीभीत। पति की मौत के बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों ओर से क्रास केस दर्ज कर लिया है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में जमीनी विवाद के चलते जेठ ने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई के घर में घुसकर गाली गलौज की और विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गांव में ही रह रहे माइके वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुत्र शिवानी सिंह पत्नी स्व0 राधेश्याम सिंह के पक्ष में जमकर लाठिया चलाई। फौजदारी की घटना से गांव में हड़कम्प मचा रहा। झगड़े के बाद कोतवाली पहुंचीं शिवानी सिंह पत्नी स्व0 राधेश्याम सिंह ने जेठ विष्णु सिंह विनय सिंह, सत्यवीर सिंह, मिथुन, जैकरन, अंकुल व दो अज्ञात के विरूद्ध घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष विष्णु सिंह पुत्र विनय सिंह ने घर बुलाकर हमला करने का आरोप लगाकर शिवानी सिंह, सुरजीत सिंह, अनिल सिंह, रवीन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, सुभम सिंह, सत्यपाल सिंह, हिमांशी व मंगल सिंह के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाल योगेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि विवाद के बाद क्रास केस दर्ज कर लिया गया है। जांच उपरांत कार्रवाई की जायेंगी।

------------------------

पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धांलु सड़क दुर्घटना में घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। मां पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धांलु सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना आसाम हाइवे पर गढ़वाखेरा के पास हुई।



जनपद लखीमपुर खीरी के गांव अजानपुर निवासी रवि कुमार अपने बेटे का मुडन कराने पूर्णागिरी गए हुए थे। बीती रत्रि वे परिवार के जायलो गाड़ी से गोला अजानपुर लौट रहे थे। गढ़वाखैरा के पास तेजगति से आए ट्रक के कट मारने से अनियंत्रित हुई गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार रवि कुमार, सुरेश, अंजू, ऊषा, नन्ही, मनीषा, लीलावती व नवीन सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलांे को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के इमरजेंसी बार्ड में लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। डियूटी पर तैनात फार्मासिस्ट जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी लोग किराये के वाहनों से गांव को लौट गए है।

----------------------

बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। बाइक चालक की लापरवाही का शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद बेटे की ओर से पुलिस नेे अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव घुंघचिहाई निवासी मुकेश पुत्र रामप्रसाद की मां तुलसी देवी को 21 अप्रैल को गांव में ही एक बाइक चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान सुभाष निवासी सिमरिया ता0 अजीतपुर बिल्हा के रूप में हुई है। इसके बाद घायल तुलसी देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान उनकी मौत हो गई। घायल की मौत होने पर पुलिस ने मृतिका तुलसी देवी के बेटे महेशर कुमार की ओर से अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

--------------------------

बाघ ने गौशाला में घुसकर बछड़े को बनाया निवाला

पूरनपुर-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव अशोकनगर निवासी त्रिभुवन सिंह के घर बीती रत्रि गौशाला में घुसे बाघ ने बछड़े का शिकार कर लिया। बाघ आने की खबर से हड़कम्प मचा हुआ है। अभी एक सप्ताह पहले बाघ ने नील गाय को मौत के घाट उतारा था। कृषक त्रिभुवन सिंह पुत्र गुमान सिंह ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे बाघ गौशाला में घुस आया और बछड़े को गांव के बाहर खीच ले गया। आहट होने पर ग्रामीणों के साथ तलाश करने पर एक खेत में बछड़े का अधखाया शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने संपूर्णानगर रेंज अधिकारियों को सूचित किया है। मौके पर पहुंचे फारेस्ट अधिकारियों ने गांव वालों को सचेत रहने की सलाह दी है। बाघ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...