सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.04.2018

गाली देने से मना करने पर दबंगो ने किराना व्यापारी को पटक कर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। दुकान के सामने गाली दे रहे दबंगो का विरोध करना एक किराना व्यापारी को भारी पड़ गया। विरोध के बाद दबंग सीधे दुकान में घुस आए और जमकर तोड़ फोड़ की। पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर इफ्तिखार खां पुत्र इकरार खां की किराना की दुकान है। शुक्रवार की शाम गांव का छुन्नन खां दुकान के सामने गाली गलौज कर रहा था। इसका किराना व्यवसायी इफ्तिखार खां ने तीखा विरोध किया तो आरोपी छुन्नन खां नेे मारपीट करना शुरू कर दी। इधर, छुन्नन खां के सगे भाईयों को किसी ने खबर देकर बताया कि किराना व्यापारी  इफ्तिखार खां के साथ आरोपी का झगड़ा हो रहा है। इसके बाद दुकान पर पहुंचे चुन्ने खां, नन्हें बाबू व मुन्ने बाबू पुत्रगण स्व0 मुन्ने खां ने जमकर हंगामा किया। दुकानदार को बाहर निकालकर जमकर पिटाई की और सामान इधर, उधर फेक दिया। तोेड़ फोड़ में करीब 20/25 हजार रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। दबंगो ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारनेे की धमकी दी है। दुकान मालिक इफ्तिखार खां ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

--------------------

रामलीला मेला की आय से लगाई गई स्वच्छ पेय जल मशीन

पूरनपुर-पीलीभीत। रोटरी क्लब ग्रीन के विशेष आयोजन रामलीला मेला की आय से एक वाटर मशीन की स्थापना ठाकुर द्वारा मंदिर में की गई है।



शनिवार को सिमेंट रोड स्थित धार्मिक स्थल पर वाटर आरओ का शुभारंभ स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान ने रोटरी क्लब ग्रीन के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल के संयुक्त रूप से किया। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालूओं के लिए शीतल, शुद्ध पेय जल की स्थाई व्यवस्था रोटरी क्लब ग्रीन की ओर से की गई है। वाटर आर0ओ0 का फायदा मंदिर के श्रद्धालूओं के साथ साथ राहगीरों को भी मिलेंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप क्लब संस्थापक रो0 डा0 दिनेश गुप्ता, सचिव कौशलेन्द्र भदौरिया, संजीव गुप्ता, नीरज गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, राजेश खन्ना, राजेश रस्तोगी, मधुर होड़ा, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

---------------------------

दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक बाल बाल बचे परिजन

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ट्रक दीवार तोड़ता हुआ गरीब के आशियानें तक जा पहुंचा और घर को रौद दिया। गनीमत ये रही कि चारपाई पर सो रहे परिजन बाल बाल बच गए। इतनी बड़ी दुर्घटना में गरीब का पूरा घर कच्ची मिट्टी की तरह बिखर गया और बाल बच्चों को खरोच तक नहीं आई। इसमें एक 70 वर्षीय महिला को हलकी चोटे आई है। ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे है।

 कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी में हाइवे रोड पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने गरीब के आशियानें को मिट्टी के ढेर में तब्दील कर दिया। तेज धमाके की आवाज के साथ ट्रक संख्या यूपी 06 सीबी 9700 घर के अंदर जा घुसा। हादसा उस समय हुआ जब घर के सभी सदस्य गहरी नीद में सोये हुए थे। सुबह करीब 04 बजे एक ट्रक ग्रामीण धर्मेन्द्र पुत्र परमाई लाल के घर में जा घुसा। इसकी आवाज से हड़कम्प मच गया और ग्रामीणों ने दौड़कर देखा तो धर्मेन्द्र का घर धराशाई हो चुका था। ग्रामीणों ने चालक को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कच्ची मिट्टी के गारे से जुड़ी दीवार की ईटे इधर, उधर बिखरी पड़ी थी। मलवे में दबकर धर्मेन्द्र की मां रामलली 70 को कुछ चोटे आई है जबकि पूरा परिवार सकुशल है। रामलली को सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान रामनिवास ने बताया कि दुर्घटना के बाद नुकसान की भरपाई होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है।

------------------------------

शादी में जा रहे साले बहनोई दुर्घटना में घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे साले बहनोई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है।



जिला लखीमपुर खीरी गांव छेदीपुर के रहने वाले संतोष कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहारी आये हुए थे। यहां से रिश्तेदार अजय कुमार के साथ बाइक से शादी में जाने के लिए रवाना हुए और रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। एक्सिडेंट में अजय कुमार का पैर पैक्चर हुआ है जबकि संतोष को काफी चोटे आई है।

-------------------------

इण्डो नेपाल भारत के संयुक्त रात्रिभोज में शामिल होंगे संदीप
पूरनपुर-पीलीभीत। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल आॅर्गोनाईजेशन के संयुक्त आयोजन में शामिल होने के लिए समाजसेवी संदीप खण्डेलवाल को रात्रिभोज का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम 01 जुलाई को भारतीय व नेपाल देश की सांस्कृतिक विविधत्ता में एकता के विषय पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से नेपाल देश के प्रथम उपराष्ट्रपति शामिल हो रहे है। भव्य रात्रिभोज का कार्यक्रम दिल्ली के द लीला पैलेस में किया जायेंगा।

-----------------------

घर में गोवंशीय पशु का मांस बरामद चार के खिलाफ केस

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने लाइनपार साहूकारा निवासी कल्लू के घर 50 किलो गोमांस बरामद होने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।



छापेमारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ की है। मौके से मांस काटने के उपकरण व प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद किया है। पुलिस ने शेरू, राजा, सनी पुत्रगण कल्लू व पप्पुआ पुत्र अण्डा निवासी मोहल्ला कुरैशिान के विरूद्ध गोवध अधिनियम के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया है।

----------------------

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...