सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.04.2018

उज्जवला दिवस पर एलपीजी पंचायतों में वितरित हुए फ्री गैस कनैक्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। 20 अप्रैल का दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महात्वकांक्षी योजना उज्जवला को सर्पित रहा। गैंस वितरक एजेंसियों ने चयनित पंचायतों में कैंप लगाकर गरीब महिलाओं को मुफ्त गैंस कनैक्शन जारी किये है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धुआं रहित अभियान गांव से लेकर घरों तक पहुंच रहा है। गरीब गृहणियोें को कच्ची मिट्टी के चुल्हे व धुआं से मुक्ती दिलाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार बड़े स्तर पर उज्जवला योजना का संचालन कर रहीं है। सरकार लगातार गरीब परिवारों को मुफ्त गैंस कनैक्शन जारी रहा रहीं है। शुक्रवार को गैंस वितरक एजेंसियों ने उज्जवला दिवस के रूप में बनाया। एलपीजी पंचायत जमुनिया खास में एक दिवसीय शिविर में मुख्य  अथिति रहे विधायक बाबूराम पासवान एवं पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी ने गरीब महिलाओं को साकार हरि एचपी गैंस वितरक की ओर से 120 गृहणियों को फ्री गैंस कनैक्शन आवंटित किये है। इस मौके पर विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, ग्राम प्रधान शंकर सिंह, राजू आचार्य, प्रेमराज, लालता प्रसाद, रामलखन आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------    

ट्रांस शरदा क्षेत्र में आवास निर्माण को नहीं मिल रहीं ईटे

पूरनपुर-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र की पंचायतों में विकास की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ रहीं है। इसका कारण बिल्डिंग मटैरियल सहित मंहगा भाड़ा है।



ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। पीएम आवास की लम्बे समय तक दूसरी किस्त जारी न होने पर निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। अब जहां धन लाभांर्थियों के बैंक खाते में भेजा जा चुका है और आवास लिंटर लेबिल तक पहुंच चुके है। ऐसे में शारदा नदी पर बना पेंटूल पुल विकास कार्य में बाधक बन रहा है। ईट से भरी ट्राली को इस पुल से गुजरने पर प्रतिबंध है। इसके चलते ट्रांस शारदा क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईट से लेकर बिल्डिंग मटैरियल तक को शारदा पार पहुंचाने के लिए पलिया का चक्कर काटना पड़ रहा है। ग्रामीणों को हजारों रूपये का अतिरिक्त भाड़ा किराये के वाहनों को देना हो रहा है।

---------------------------

जवान बेटे की तलाश में भटक रही मां

पूरनपुर-पीलीभीत। एक उम्र दराज महिला का विवाहित पुत्र घर से गायब है। इसकी खोज में अधेड़ महिला थाना पुलिस के चक्कर काटकर थक चुकी है। गुरूवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी को पीड़ित महिला गंगा देयी पत्नी धर्मेश लाल निवासी मैनाकोट ने प्रार्थना पत्र देकर पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है।

---------------------

सुमन के वरामद अवशेष बताएंगे मौत का रहस्य

पूरनपुर-पीलीभीत। कस्बा कलीनगर के बार्ड 02 से 12 अप्रैल की शाम को अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हुई सुमन का कंकाल गेंहू के खेतों में वरामद होने के बाद पुलिस ने इस अवशेषों को कब्जे में लिया है।



थाना माधोटांडा में दर्ज गुमशुदी की रिपोर्ट को हत्या के मुकदमे में तब्दील कर दिया गया है। अब पुलिस सुमन के हत्यारे का पता लगाने का प्रयास कर रहीं है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत कलीनगर के बार्ड 02 में रह रहे महेेश पासी की 06 वर्षीय पुत्र सुमन 12 अप्रैल को अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद गुरूवार को गेंहू के खेतों में सुमन के कपड़े व हड्डिया, सर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने वरामद किया था। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने खेत से वरामद अवशेषों का डीएनए कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही जांच में स्पष्ट होगा कि वरामद अवशेष सुमन के ही है और पुलिस मौत के रहस्य से पर्दा उठा सकती है। इस संबंध में सीओ योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रहीं है जैसे ही कोई सुराग मिलता है पुलिस कातिल तक जा पहुंचेंगी।

--------------------------




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...