सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19.04.2018

बेटियों पर संकट बरकरार कलीनगर में 06 वर्षीय बालिका का कंकाल वरामद

पूरनपुर-पीलीभीत। कठुआ काण्ड के बाद पूरे देश में बेटियों पर संकट के बादल छाये हुए है। कस्बा कलीनगर में एक सप्ताह पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुई बालिका का गेंहू के खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मोहल्ला पासवान की रहने वाली बालिका घर से अचानक गायब हो गई थी। इसको लेकर परिजनों ने माधोटांडा थाने में तहरीर देकर गुमशुदी दर्ज कराई थी।

कस्बा कलीनगर की वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। बेटियों की हिफाजत को लेकर लोग भयभीत और डरे हुए है। पेशे से मजदूर गरीब महेश पासी के तीन बच्चे है। दो बेटियां व एक बेटे में 06 वर्षीय सुमन दूसरे नंबर की पुत्री थी। सुमन 12 अप्रैल की शाम को घर से अचानक गायब हुई और फिर लौटकर नहीं आई। पिता महेश पासी ने थाना माधोटांडा जाकर पुत्री की वरामदगी के लिए तहरीर देकर गुमशुदी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशदी तो दर्ज की लेकिन सुमन की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिणाम स्वरूप गुरूवार को सुमन का कंकाल और कपड़े खेतों में पड़े  मिले। सुमन का कंकाल जहां वरामद हुआ है वे खेत उसके घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुमशदा सुमन की तलाश में लापरवाही बरती गई। बुधवार की रात्रि गेंहू की फसल कटने के बाद गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने दाताराम पासी के खेत में सुमन के कपड़े पड़े होने आशंका जताई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी पुष्टी कर दी। इसके बाद सुमन की तालाश तेज हुई तो सकटे लाल के खेत में धड़ से अलग खोपड़ी वरामद हुई है। कंकाल वरामद होने के बाद हड़कम्प मच गया और सैकड़ो लोग मौके पर जा पहुंचे। सनसनी खेज वारदात की सूचना पर एसपी कलानिधि नैथानी ने एएसपी रोहित मिश्र के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सीओ योगेन्द्र कुमार को केस के खुलासे के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये।     
इंसेट-
खोए हुए मासूमों को भूल रही खाकी
गुमशुदा बच्चों के लिए चलाया जा रहा आपरेशन मुस्कान फायलों में दफन होकर रह गया है। जनपद में ही ऐसे दर्जनों मामले पंजीकृत है जिनकी गुमशुदी दर्ज हुए वर्षो बीत गए है लेकिन पुलिस गुमशुदा बच्चों की तालाश में कामयाब नहीं हुई। इन बच्चों के परिजन आज भी थाना पुलिस के चक्कर काट रहे है।
इंसेट-
दहाड़े मारकर रोई मां पिता की खोई सुदबु

सुमन का कंकाल मिलने के बाद मां मीरा देवी पत्नी महेश का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं पिता महेश पासी की आंखों से भी आंसू रह रहकर टपक रहे है। सुमन से बड़ी बहन सुनैना तीन वर्षीय भाई जीतू को गोद में उठाये मां एवं पिता को रोते देख बुरीतरह विलाप कर रहीं थी।





----------------------------------------------------
24 घंटे में बंद होने चाहिए अवैध कत्लखाने: मेनका संजय गांधी

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक मेें शामिल होने पहुंचीं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने अवैध कत्लखानों को बंद करने के लिए 24 घंटे का फरमान जारी किया है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री जनपद के दौरे पर है। गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी पूरनपुर नगर पालिका परिषद के स्वागत द्वार पंण्डित दीन दयाल उपाध्याय का लोकार्पण करने बंडा चैराहे पहुंचीं। नगर में प्रवेश करने से पहले आसाम हाइवे पर लगे कूड़े के ढेर देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद स्वागत द्वार का लोकार्पण करने के बाद स्टेशन चैराहे से स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता रैैली में भाग लिया। ब्लाक चैराहे से वे सीधे नगर पालिका मीटिंग हाॅल में पहुंचीं जहां उन्होंने कहा कि पूरनपुर एक सुन्दर शहर हैै इसे कूड़े के ढेर में तब्दील न होने दें। तालाब पोखर क्षेत्र की जान होते है, इनके होने से मौसम अनुकूल रहेंगा और स्वच्छता व हरियाली बढ़ेगी। शहर की पास काॅलोनियों में बच्चों एवं बुर्जुगों के लिए सुन्दर पार्क व पोधा रोपण कराने की बात कही। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने पुलिस प्रशासन को आदेशित करने हुए कहा कि पूरनपुर में 24 घंटे के अंदर अवैध कत्लखाने बंद होना चाहिए। इसके साथ ही वे क्षेत्र में सभाओं के लिए स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान व समर्थकों के साथ रवाना हो गई।
------------------------
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। दो बाइकों की भिड़न्त में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंकज कालोनी निवासी सुरेन्द्र सिंह किसी काम के सिलसिले में गांव बंजरिया गए थे। रात करीब 09 बजे टंडोला धर्मकांटे के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में सुरेेन्द्र सिंह को चोटे आई और एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
-------------------------
विधायक सचिव का बेटा दुर्घटना में घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। विधायक बाबूराम पासवान के सचिव संतराम विश्वकर्मा का बेटा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बंडा रोड स्थित एनएच प्लांट पर काम करने जा रहा था। इस दौरान सामने से आये बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दी।

निकट गन्ना कृषक महाविद्यालय के पास रह रहे विधायक सचिव संतराम विश्वकर्मा के बेटे अंबुज कुमार को बंडा रोड पर एक बाइक सवार ने मैजिक को ओवरटेंक करते हुए सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद अंबुज कुमार को पीलीभीत के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर, बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
------------------------
हिन्दुवादी नेता के समर्थन में एसडीएम को सौपा ज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत। हिन्दुवादी नेता प्रवीण तोगड़िया के समर्थन में दर्जनों विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने अनशन में भाग लिया और एक राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशि भूषण राय को सौपा।

हिन्दुवादी संगठनों ने संयुक्त रूप उन मांगो का समर्थन किया है जिनकों लेकर प्रवीण तोगड़िया दिल्ली में अनशन दे रहे हैै। मांग पत्र में राम मंदिर से लेकर गौ हत्या पर रोक, कश्मीर में हिन्दुओं की पुनः वापसी, बंगला देशी घुसपैठियाओं को देश से बाहर करने, किसानों की फसल की डेढ़ गुनी कीमत देने, हिन्दु युवाओं के लिए ब्याज रहित फायनेनशियल व्यवस्था कराने सहित 10 सूत्रीय मांगो का उल्लेख किया गया है। इस मौके पर रूम सिंह यादव, राजपाल वर्मा, अनुज यादव, विजय शर्मा, बाबू लाल, राजू वर्मा, वेदप्रकाश, राम लाल आदि लोग मौजूद रहे।
-----------------------
स्टेडियम की मांग को लेकर सौपा मांग पत्र
पूरनपुर-पीलीभीत। सपा नेता एवं सभासद महेश आजाद ने स्टेडियम की मांग करते हुए केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को मांग पत्र सौपा है। उन्होंने कहा है कि नगर क्षेत्र में कोई स्टेडियम न होने से युवा प्रतिभाओं को इसकी काफी कमी खलती है। युवा खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में स्टेडियम की स्थापना की जानी चाहिए।
----------------------
पुत्र को खोजने की लगाई गुहार
पूरनपुर-पीलीभीत। एक उम्र दराज महिला का विवाहित पुत्र घर से गायब है। इसकी खोज में अधेड़ महिला थाना पुलिस के चक्कर काटकर थक चुकी है। गुरूवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी को पीड़ित महिला गंगा देयी पत्नी धर्मेश लाल निवासी मैनाकोट ने प्रार्थना पत्र देकर पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है।
---------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...