सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18.04.2018

 जंगली जानवर को देखकर बाइक छोड़ भागा युवक

पूरनपुर-पीलीभीत। बाइक के सामने से अचानक तेंदुआ आ जाने से बाइक सवार युवक मारे डर के बाइक छोड़कर एक ग्रामीण के घर में जाकर छिप गया।



माधोटांडा क्षेत्र के गांव गभिया सहराई के रहने वाले संदीप कुमार गल्ला व्यापरी है। व्यापार के सिलसिले में नेपाल बार्डर के सटे गांव नौजल्हा गए थे। देर शाम जब वह लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक के सामने तेंदुआ आ गया। इससे भयभीत होकर गल्ला व्यापारी ने एक ग्रामीण के घर छिपकर जान बचाई। इधर, ग्रामीणों ने जब शोर मचाना शुरू किया तब कहीं जाकर तेंदुआ जंगल की और भागा। इस घटना से गांव में हड़कम्प मचा रहा।

---------------------

पुलिस ने पकड़े सात गोवंशीय पशु, कसाई फरार

पूरनपुर-पीलीभीत। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सात गोवंशीय को कसाईयों के चंगुल से मुक्त कराया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कसाई भागने मेें सफल रहे।



गांव कंजाखेड़ा के रास्ते ले जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की मुखबरी होने पर पुलिस ने भगवन्तापुर रोड पर कसाईयों की घेराबंदी कर दी। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले जबकि प्रतिबंधित पशुओं को पुलिस ने वरामद किया है। मौके से फरार हुए आरोपियों में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मुन्ना एवं साजिद को सात गोवंशीय पशुओं के मामले में पुलिस नामजद किया है।

----------------------

गेंहू खरीद केन्द्रों पर किसानों को चुकानी पड़ रहीं मुद्दत

गेंहू क्रय केन्द्रों पर चल रहा मुद्दत व कर्दा काटने का खुला खेल, सरकारी इंतजाम फेल

पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार बदल चुकी है लेकिन अधिकारी बदलने को तैयार नहीं है। इसके चलते किसानों की समस्याओं का अंत होते नहीं दिख रहा है। गेंहू खरीद में प्रथा बन चुकी मुद्दत आज भी किसानों को चुकानी पड़ रही है।



प्रदेश सरकार ने जहां किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 देने की घोषणा की है वहीं सेन्टर इंजार्च व ठेकेदार मुद्दत व कर्दा के नामपर किसानों की फसल को लूटने का काम कर रहे है। प्रति कुन्टल 01 किलो अनाज की मुद्दत व एक ट्राली 50 किलो का कर्दा काटा जा रहा है। सेन्टर संचालक आनाकानी करने पर गेंहू में नमी बताकर किसान को बाहर का रास्ता दिखाने से भी नहीं चूकते। इतना ही नहीं गेंहू तौलने की जिद करने पर सीधे साधे किसानों को ठेकेदार तरह तरह से धमकाते है। मजबूरन किसान पूंजीपतियों आढ़तियों की चैखट पर गेंहू की फसल को समर्थन मूल्य से काफी कम में सीधे बिक्री करने को बिबस है। गेंहू खरीद केन्द्रों पर फर्जी जोत वहियों के आधार पर खरीद दर्शायी जा रही है।

----------------------------------

उज्जवला दिवस के रूप में मनेंगा 20 अप्रैल का दिन

पूरनपुर-पीलीभीत। केन्द्र सरकार की महात्वकांक्षी योजना उज्जवला का विस्तार करने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार संयुक्त रूप से 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने जा रहीं है।



इस कार्यक्रम के अंर्तगत प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायतों का चयन किया जा चुका है। आगामी 20 अप्रैल को क्षेत्रीय गैस एजेंसी धारकों को विशेष दिशा निर्देश दिये गए है कि कैंप का आयोजन करके करीब 100 गृहणियों को मुफ्त कनैक्शन बांटे। ग्राम पंचायत जमुनिया खास में एक दिवसीय शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक बाबूूराम पासवान मुख्य अथिति होंगे जबकि तहसीलदार कलीनगर विशिष्ठ अथिति के रूप में शामिल होंगे। स्वराज योजना के तहत आयोजन साकार हरि एचपी गैंस एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

----------------------------

सड़क दुर्घटना में संकुल प्रभारी घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। धनाराघाट रोड पर हुए एक्सिडेंट में संकुल प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टेªक्टर चालक मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



ट्रांस शारदा क्षेत्र के संकुल प्रभारी राधेश्याम गुप्ता को धनाराघाट रोड पर भगवन्तापुर चुंकी के पास एक टेªक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में संकुल प्रभारी राधेश्याम गुप्ता को काफी चोटे आई। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अध्यापक का एक्सिडेंट होने की सूचना पर बीआरसी कार्यालय से शिक्षक सीएचसी पहुंचे और रेफर कराने में मदद की। इस दौरान अध्यापक संघ के संतोष गंगवार, रवि सिंह, महेश पासवान, कामिल रिजवी आदि लोग मौजूद रहे।

-----------------------------

अवैध पशु कटान में लिप्त पाये जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। अवैध पशु वध को लेकर सीओ के तेबर सख्त है। बुधवार को सीओ योगेन्द्र कुमार ने रेड मीट बेचने वालों के साथ एक अवाश्यक मीटिंग की।



बैठक में पुलिस ने मीट बिक्रेताओं को सख्त हिदायत देकर कहा है कि अवैध तरीके से घरों में पशु वध मिलने कठोर कार्रवाई की जायेंगी। कोतवाल योगेन्द्र पाल शर्मा ने रेड मीट बिक्री करने वालों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि जिन घरों में अवैध पशु कटान होते पाया गया उनके खिलाफ गैंगस्टर तक की कार्रवाई को अंजाम दिया जायेंगा। मांस बिक्री का लाइसेंस दुकान की दीवार पर चस्पा होना चाहिए। इस धंधे में नगर के करीब दो दर्जन से अधिक लोग मांस बिक्री का धंधा कर रहे है जबकि इनके पास पशु वध करने का कोई लाइसेंस ही नहीं है। मांस को बरेली के स्लाटर हाउस से लाकर बिक्री कर सकते है।

-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...