सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.04.2018

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी के विरूद्ध व्यापारियों ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत। सरकारी आदेश के बावजूद अभिभावकों को प्राइवेट स्कूलों में सहुलियत नही मिल पा रही है। इसको लेकर नगरजनों में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को एकत्र हुए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौप कर कार्रवाई की मांग की है।



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए संयुक्त रूप ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सेन्ट जोसेफ, लकी चिल्ड्रन, अकाल अकेडमी सहित नगर क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों में खुलेआम सरकारी आदेशों की धज्जियां उठाई जा रही है। इन स्कूलों में अभिभावकों का लगातार शोषण किया जा रहा है। हर साल फीस बढ़ोत्तरी के साथ नए कोर्स बदलने की प्रथा लगातार संचालित की जा रही है। स्कूल के शिक्षक ट्यूशन के लिए दवाब बनाते है। बुक स्टोरांे से मोटा कमीशन पाने के बाद भी मेन्टीनेन्स फीस, बिल्ंिडग चार्ज, गेम्स फीस, लाइब्रेरी व जनरेटर खर्च के नामपर अवैध वसूली की जाती है। व्यापार मण्डल ने एक सुर में इन शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अजमेर सिंह छीना, राजेन्द्र कुमार, बन्टू खां, दुष्यंत शुक्ला, अनुज गुप्ता, बलराम भैया, मो0 जैगम खां, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------------

गरीब कन्या को आशीर्वाद देने पहुंचे विधायक.मंत्री 
पूरनपुर.पीलीभीत। गुरु कृपा धाम मंदिर में निर्धन परिवार के विवाह संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर वर.वधु को आशीर्वाद दिया।


पूरनपुर.कलीनगर मार्ग पर गुरु कृपा धाम मंदिर में तकियादीनारपुर के साधुराम की पुत्री शांतिदेवी और 94वें गांव  दौलतपुर के रामसहाय के पुत्र सतीश कुमार के गरीब वर.वधु का विवाह चांदूपुर के पंडित राजेन्द्र पांडेय ने किया। मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराज ने वर.वधु पक्षों से आए लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर पर हुए विवाह समारोह में मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराजए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवानए पूर्व राज्यमंत्री डॉ0 विनोद तिवारीए भाजपा नगर अध्यक्ष महेशचन्द्र मिश्रा आदि कई लोगों ने वर.वधु को आशीर्वाद दिया। इधर वर.वधु को  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आशीर्वाद मिलने से वह बहुत खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि हम गरीब लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी शादी में इतने बड़े जनप्रतिनिधि आकर हमको आशीर्वाद देगें। परिणय सूत्र में बंधने के बाद दुल्हन शांतिदेवी अपने पति सतीश कुमार के साथ अपना नवजीवन प्रारम्भ करने के लिए खुशी.खुशी विदा हुई।

...................................................

ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आशा बहुओं को सौपी गई चाबी

पूरनपुर.पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थान माधौटाडा में  ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ;ग्रामीणद्ध के लाभार्थियों को चाबी वितरण की गई। इसके साथ ही विधायक बाबूराम पासवान में सरकार की योजनाओं का बखान किया।                 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान  ने आशा बहुओं एवं सेविकाओं को साइकिलें वितरण की। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कृषकको को स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड वितरण कराये गए। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली के कनेक्शन वितरण जारी किए गए।  कार्यक्रम में मुख्य  चिकित्सा अधिकारी ओपी चौहानए ऋषिपाल सिंह खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर एवं विधायक प्रतिनिधि सन्तराम विश्कर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

..............................................................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...