सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की मुख्यमंत्री से शिकायत

  स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की मुख्यमंत्री से शिकायत पूरनपुर-पीलीभीत।  दबंगो ने स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करके उसपर धान की फसल लगा दी। ग्रामीण ने जब इसका विरोध किया और जमीन खाली करने के लिए कहा तो उक्त लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। इसके चलते ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूल की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। गांव खाण्डेपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामसरन ने गांव के ही दबंगो पर स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीण ने भेज शिकायती पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत हरीपुर ता0 चांदपुर के राजस्व ग्राम खाण्डेपुर में राजाराम, रामनरेश पुत्रगण भूपराम ने स्कूल की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है और धान की फसल बो रखी है। आरोप है कि उधर, गांव के ही तरूण पुत्र छविनाथ ने तालाब एवं नवीन परती पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीण ने कई बार उक्त लोगों से जमीन को खाली करने के लिए कहा लेकिन उक्त लोग मारपीट करने पर उतारू हो रहे है। इसको लेकर ग्रामीण ने मुख्यमंत्री य...

सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, चक्का जाम

  सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, चक्का जाम हाइवे पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, पुलिस को यातायात नियत्रंण करना पड़ा भारी पूरनपुर-पीलीभीत।  सरकार के अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन व किसान नेता के समर्थकों ने भारी संख्या में सिरसा चौराहे पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया और सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लम्बी जाम लगी रही। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह व किसान नेता वीएम सिंह लगातार किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए मांग करते आ रहे है। लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है। किसान केन्द्र सरकार द्वारा पांच जून को लागू किए गए अध्यादेशों से खुश नहीं है। इसके चलते भारतीय किसान यूनियन के लोग सरकार का विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह व किसान नेता वीएम सिंह के समर्थकों ने भारी सख्या में सिरसा चौराहे पर पहुंचकर हाइवे की बीचो-बीच सरकार का विरोध किया। साथ ही चक्का जाम कर दिया। इसके बाद सभी समर्थकों ने किसान जिन्दावाद, वीएम सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाये। सा...

25 को चक्का जाम करेंगे वीएम सिंह समर्थक

  25 को चक्का जाम करेंगे वीएम सिंह समर्थक पूरनपुर-पीलीभीत।  कृषक अध्यादेश को लेकर सरकार की खिलाफत में किसान नेता वीएम सिंह समर्थक आगामी 25 सितंबर को चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके है, पूरनपुर में भी इसकी रणनीती तैयार है। संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र भेजा गया हैं। सरदार वीएम सिंह के आवाह्रन पर क्षेत्रीय कृषक राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ संयुक्त रूप से हाइवे पर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने के लिए दिन के 11 बजे से चक्का जाम कर देंगे। यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से ही अलर्ट किया गया हैं। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अवतार सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह व उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को विरोध प्रदर्शन से संबंधित पत्र भेजा हैं। विरोध प्रदर्शन में किसानों को पत्रक भी वितरित किये जाएंगे। अखिल भारतीय संघर्ष समन्वय समिति के पदाधिकारी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इंसेट- भाकिमयू राष्ट्रवादी की इकाईयां भंग भाकिमयू राष्ट्रवादी की एक अति आवश्यक पंचायत संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार रमेश चन्द्र दद्दा ने गांव रामकोट में बताया कि सरकार की किसान विरोधी नी...

मंदिर परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी

  मंदिर परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी पूरनपुर-पीलीभीत।  खमारिया चुंगी वाले धार्मिक स्थल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया हैं। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली हैं। नगर के मोहल्ला बमनपुरी में रहने वाले एक वृद्ध की लाश मंदिर परिसर में देखे जाने से हड़कम्प मच गया। मृतक की मौत के मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने पहले पोस्ट मार्टम कराना उचित समझा। सूचना पर पहुंचे एसआई संजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही उसे पीलीभीत भेज दिया हैं। मरने वाले व्यक्ति की पहचान पोथीराम पुत्र रामस्वरूप की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है और जमीन को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं।  ------------------------------------

दुराचार के मामले में सीओ के दरबार पहुंची पीड़िता, कार्रवाई की मांग

  दुराचार के मामले में सीओ के दरबार पहुंची पीड़िता, कार्रवाई की मांग पूरनपुर-पीलीभीत।  नाबालिक किशोरी के साथ हुए जबरन दुराचार के मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों ने पुलिस महानिदेशक से भी शिकायत की। लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। इसके बाद अब परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी परिजनों के साथ जलौनी लकड़ी लाने में मदद करने के लिए गई थी। इसके बाद किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद गांव वालों को किशोरी बेहोशी की हालत में मिली तो अफरा तफरी मच गई ओर किशोरी को पीलीभीत के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किशोरी के होश में आने के बाद उसने बताया कि उसके साथ कामता प्रसाद पुत्र कन्धई व ध्यान सिंह पुत्र लखपत निवासी आन्नदपुर उर्फ भगवन्तापुर ने बारी-बारी से जबरन दुराचार किया और जान से मारने की नियत से किशोरी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। हमले से किशोरी बेहोश हो गई। इसपर आरोपी किशोरी को मृत समझकर मौके से भाग गए। कुछ स...

शारदा नदी से रात के अंधेरे में नौकाघाट पर हो रही पशु तस्करी

  शारदा नदी से रात के अंधेरे में नौकाघाट पर हो रही पशु तस्करी  हजारा-पीलीभीत।  थाना क्षेत्र के शारदा नदी के नौकाघाट से रात के अंधेरे में पशुओं की तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया है। तस्करी मामले की रामनगर के मण्डल अध्यक्ष ने शिकायत करते हुए पशु तस्करी पर लगाम लगाने एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।    हजारा थाना क्षेत्र के शारदा नदी के राहुल नगर नौकाघाट से रात के अंधेरे में पशुओं को नाव पर लादकर पशु तस्करी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। नौकाघाट का संचालन नियमानुसार सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही है। लेकिन नौकाघाट संचालक नियमों की अनदेखी कर रात के अंधेरे में पशु पार करने का धंधा कर रहे हैं। राहुल नगर नौकाघाट पर अव्यवस्थाओं के बीच नाव का संचालन ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है। आए दिन राहगीरों के बीच झड़प के साथ झगड़ा मारपीट तक होती है। इतना ही नहीं नौकाघाट पर किराया सूची संबंधी बोर्ड भी नहीं लगा है। इसके चलते ग्रामीणों को उचित भाड़े की जानकारी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को भाड़े की जानकारी न होने से नाव संचालक राहगीरों से अधिक भाड़ा भी वसूल कर र...