सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

23.07.2019

.......मिलने गए थे गर्लफ्रेंड से और धर ले गई पुलिस, कई हिरासत में एंटी रोमियो अभियान के अंर्तगत हजारा पुलिस ने विद्यालय के पास खड़े युवाआें पर की कार्रवाई पूरनपुर-पीलीभीत। एंटी रोमियो अभियान के तहत हजारा पुलिस ने एक विद्यालय के पास जमघट लगाये युवकां को हिरासत में लेकर कड़ी फटकार लगाई और अभिभावकों को थाने बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया। बताया जाता है कि युवक स्कूल के बाहर गर्लफ्रेंड से मिलने गए थे और पुलिस के एंटी रोमियो अभियान में धर लिए गये।   थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज के शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के पास एक धार्मिक स्थल में विद्यालय की छुट्टी के समय दर्जनों युवक जमघट लगाकर बैठ जाते है और मोबाइल पर तेज ध्वनि में गाना सुनते है। इसके साथ ही शोर शराबा भी करते है। विद्यालय के निकट युवकां के जमघट लगाने से छात्राओं को काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर शिक्षकों की शिकायत पर एंटी रोमियो अभियान के अंर्तगत युवकों को हिरासत में लिया गया। अभियान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर एसएसआई सुनील कुमार, एसआई सरोज कुमार व यशपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर कबीरगंज के रहने...

22.07.2019

पुराने कटर में झाड़ी भरवाने में ठेकेदार कर रहा खेल हजार-पीलीभीत।   ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ बचाव के तहत पुराने कटर में झाड़ी भरवाने का काम ठेकेदार कर रहा है। ठेकेदार झाड़ी भरवाने में घपला कर रहा है। ंनदी की भूमि कटान से गांव राणाप्रताप नगर को बचाने के पिछले वर्ष बाढ़ खंड पीलीभीत के देखरेख में ठेकेदार अनूप सक्सेना व सारदा सोनू आदि ठेकेदारां ने कटर का निर्माण कराया गया है। इसमें ठेकेदार ने कटर के अंदर झाड़ी भरवाने का काम कराया गया है, लेकिन मानक के विपरीत ठेकेदार ने झाड़ी के नाम पर खिलवाड़ करते हुए महज कहीं एक लेयर तो कहीं दो लेयर बांस बंधवाया है तो कहीं बिल्कुल नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं झाड़ी भी बहुत कम मात्रा में है जबकि मानक के मुताबिक हर कटर पर 3 लेयर में बांस बंधवाया जाना है। लेकिन यहां खुलेआम खेल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से शिकायत करते हुए मानक के अनुरूप बांस बंधवाने और झाड़ी डलवाने की मांग की है। उधर, बाढ़ खंड पीलीभीत के एक्सईएन शैलेश कुमार ने बताया है कि मौके पर अभियंताओं को भेजकर जांच कराई जाएगी और काम को पूरा कराया जाएगा। वर्तमान समय मे श...

21.07.2019

पूरनपुर में 24 घंटे से विद्युत व्यवस्था बदहाल   विद्युत विभाग की कारिस्तानी से बेहाल लोग, एक ही फीडर पर नगर का अधिकतर लोड पूरनपुर-पीलीभीत। प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली देने की बात कह कर सत्ता में आयी थी, वर्तमान स्थिति यह है कि लोगों को आठ घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो रहा हैं। शनिवार की रात से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो रही। सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने की बात कह रही यहां तो टाउन क्षेत्र को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है, बच्चे बुर्जगों से हर शख्स परेशान है। अघोषित विद्युत कटोती से हाहाकर मचा हुआ है। आलम यह है कि 24 घंटे में सिर्फ 6-8 घंटे ही बिजली मिल रही है, स्थानीय अधिकारी उसमें भी जमकर कटोती करते है। बिजली न आने से आम जनमानस परेशान है, लोगों में विद्युत विभाग व प्रदेश सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोष है। पूरनपुर में 24 घंटे से विद्युत व्यवस्था बदहाल है और संबंधित अधिकारी फाल्ट का हल नहीं खोज पा सके। जब नगर की स्थिति इतनी खराब है तो गांव देहात का क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा जगाया जा सकता है। विद्युत व्यव...

20.07.2019

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर काला फीता बांधकर जताया विरोध पूरनपुर-पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पूर्व की गईं मांगों को न माने जाने के विरोध में आन्दोलन छेड़ दिया है, बैठक के बाद कर्मचारी लामबंद होकर विरोध दर्ज करा रहे है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने बाजू पर काला फीता बांध रखा हैं। जिला स्तर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सोहन लाल पाल एवं जिला मंत्री अश्वनी कुमार राजा के नेतृत्व में विरोध दर्ज करा रहे हैं।   कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के 24 सूत्रीय माँगों के प्रति बरती जा रही उदासीनता के चलते उत्तर प्रदेश मिनिटीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैरिक बैठक जनपद बलिया में 09 जून 2019 को सम्पन्न होने बाद प्रान्तीय नेतृत्व ने संघ की 24 सूत्रीय माँगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय न लिये जाने के विरोध में आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कर आन्दोलन की तिथियों घोषित कर दी गई। 19 जुलाई 2019 से 23 जुलाई 2019 तक प्रदेश के समस्त मिनेस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी काला फीता बॉधकर विरोध प्रदर्शन करेगें और 23 जुलाई को सभी मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी मुख्य...

19.07.2019

हाथी के आतंक से घर छोड़कर भागे ग्रामीण पूरनपुर-पीलीभीत। जंगली हाथी के गांव में घुसने से हड़कम्प मच गया और आनन फानन में ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागे निकले। फारेस्ट विभाग को सूचना देने के बाद घंटो कोई मदद नहीं मिली और गांव वालों ने हो-हल्ला करके बमुश्किल खुद को बचाया। थाना माधोटांडा के गांव मटैया लालपुर में बीडीसी सदस्य सतीश राय के घर जंगली हाथी घुस आया और आक्रमक हाथी ने जमकर उधम मचाया। हाथी को बेकाबू होते देख गांव वालों ने छत पर चढ़कर जान बचाई और जमकर शोर मचाया। इस बीच कई नव युवक हाथी की वीडियो बनाते नजर आये। उधर, जंगली हाथी ने एक सतीश राय के घर हमला करके उनके आशियाने को क्षति पहुंचा दी। घर को ढहाने में लगे हाथी को भगाने में गांव वालों के पसीने छूट गए और संबंधित विभागीय अधिकारियों की कोई मदद नहीं मिली। सुबह करीब पांच बजे हाथी गांव में आतंक मचाये हुए था लोग इधर, उधर भागकर जान बचा रहे थे। गांव वालों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को तमाम लोगों ने फोन किया उसके बाद करीब दस बजे अधिकारी गांव पहुंचे तो हाथी को भगाने के प्रयास तेज हुए। लेकिन घंटो मशक्कत के बाद भी हाथी पर काबू...

18.07.2019

अपनों के हाथों कत्ल हुआ शंकर लाल पाण्डेय, बेटी दामाद निकले कातिल पुत्री के सामने पिता के सीने में दाग दी गोली, छह एकड़ जमीन बनी मौत का सबब पूरनपुर-पीलीभीत। बदलते परिवेश में रिश्तों की गरिमा तार तार हो रही है, पिता पुत्री ऐसे पवित्र रिश्ते कलंकित हो चुके है। एक पुत्री अपने सामने पिता का कत्ल होते कैसे देख सकती है, यह बड़ा सवाल है। लेकिन ऐसा ही हुआ है, थाना पूरनपुर के गांव मंहमदपुर में शंकर लाल पाण्डेय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया वह चौकाने वाला है। बुधवार को गांव मंहमदपुर से साईकिल से पूरनपुर को आ रहे शंकर लाल पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पीलीभीत से एएसपी रोहित मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद शव को सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। प्राथमिक जांच में मृतक की किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही जा रही थी। उसके बाद नगर के एक स्कूल में चर्तुथ श्रेणी पद पर कार्यरत भतीजे गोपीराम पुत्र सियाराम ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा द...

17.07.2019

दिन दहाड़े ग्रामीण की गोली मारकर हत्या निरीक्षण को मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ, अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मोहम्मदपुर निवासी शंकरलाल 65 पुुुुुुुुत्र मोतीराम की दिन दहाड़े किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि बुधवार को शंकरलाल साईकिल से पूरनपुर आ रहे थे। इस बीच अवतार सिंह पुलिया के पास करीब 10ः30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने शंकरलाल को गोली मार दी। गोली लगने से शंकरलारल की मौके पर मौत हो गई। दिन दहाड़े हुए गोली कांड से गांव में अफरा तफरा मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी रोहित मिश्रा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इसके बाद मृतक के भतीज...