सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

25.10.2018

दिल्ली तक पहुंची तराई के धरने की गूंज पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में तराई क्षेत्र के बाशिंदों के लिए करीब 02 किलोमीटर कच्ची सड़क को  पक्का कराने के लिए दो अक्टूबर से धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह से मिलने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री  मेनका संजय गांधी के सचिव कमलकांत धरना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात की। तराई क्षेत्र के दर्जनों गाँव को जोड़ने वाले लैहारी जंगल का रास्ता पक्का बनवाने की मांग को लेकर 23वे दिन भी धरना जारी रहा। बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से परेशान स्थानीय लोग सड़क निर्माण के लिए लगातार 23 दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को धरने पर महिला एवं बाल  विकास मंत्री मेनका संजय गांधी के सचिव कमलाकांत पहुँचे और सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। धरने में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह, अंग्रेज सिंह अंदोलन प्रभारी, भगवान सिंह, लखविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। ------------------------------ ------- स्वास्थ्य विभाग ने टीकारण को लेकर बनाई रणनीती पूरनपुर-पीलीभीत। सामुदायिक स्व...

24.10.2018

इनरव्हील क्लब ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की पाठ्य सामग्री छात्रों के साथ इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी पूरनपुर-पीलीभीत।  इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों ने गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण कराया। प्राथमिक विद्यालय गणेशगंज में इनरव्हील क्लब पूरनपुर की ओर से  स्कूली बच्चों को पुस्तकें एवं पेंसिल आदि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर की फार्म महेंद्र पुस्तक भंडार का विशेष सहयोग रहा। इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में करीब  128  बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गई। इनरव्हील क्लब पूरनपुर की अध्यक्ष सलोनी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव मोनिका अरोड़ा ,  पवन गुप्ता ,  कोषाध्यक्ष स्मिता खंडेलवाल ,  मीनाक्षी खन्ना ,  मिताली गुप्ता ,  संगीता गुप्ता ,  कल्पना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। ---------------------------------------------------- धूम-धाम से निकाली गई महर्षि बाल्मीकि जयंती पूरनपुर-पीलीभीत।  नगर में बुधवार को बाल्मीकि ...

23.10.2018

किरायेदार युवक को बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट पूरनपुर-पीलीभीत। एक होटल मालिक ने दुकान खाली न करने के विरोध में किरायेदार को बंधक बनाकर पीटा और दुकान की दीवार गिराने का प्रयास किया। इधर, पीछे से मौके पर पहुंचे परिजनों ने किरायेदार को बमुश्किल छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। नगर के मोहल्ला पकड़िया में स्थित एक होटल की दुकान खाली कराने का विवाद चल रहा है। आरोप है कि होटल मालिक इमरान पुत्र वशीर अहमद ने किरायेदार जुवैर पुत्र सफीतुल्ला निवासी रजागंज पर पहले दुकान खाली कराने का दबाव बनाया और जब इससे बात न बनी तो घर से मछली मारने का जाल खरीदने की बात कहकर बहाने से बुलाकर बंधक बना लिया और जमकर पीटा। हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। उधर, होटल मालिक ने दुकान की दीवार गिराने का भी पूरा प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला थाने आया और पुलिस ने इमरान व अकरम को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। --------------------------------- वाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पूरनपुर-पीलीभीत। जेठापुर मोड़ पर हुयी दुर्घटन...

22.10.2018

भैस खरीद फरोख्त के विवाद में दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर महिला ने तोड़ा दम पूरनपुर-पीलीभीत। पशु व्यापारियों के आपसी विवाद में एक महिला की जान चली गई , झगड़े के बाद देर रात घर पहुंची पुलिस को देखकर महिला पर अटैक पड़ गया और उसकी वहीं मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन इसके लिए पुलिस को दोषी मान रहे हैं और कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई महिला की मौत के मामले की खबर लगते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरनपुर जा पहुंचे और पूरे मामले को गंभीरता से लिया। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने 36 घंटे का आश्वासन देकर दोषी पुलिस वालों पर कारवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना बीती रात्रि की है। बताया जाता है कि दो-चार दिन पहले जादोपुर गहलुईया निवासी नूर मोहम्मद खान पुत्र अब्दुल नवी से इरशाद पुत्र सद्दीक कुरेशी निवासी लाइन पार साहूकार मोहल्ला कुरैशियान का भैंस खरीद फरोख्त को लेकर विवाद हुआ था। गांव में मारपीट की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई थी जिसके आश्वासन देने पर इरशाद ने पुलिस कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। बीती रात्रि इरशाद पुत्र ह...

21.10.2018

रामलीला मेला का रेविन काटकर एसडीएम ने किया शुभारंभ पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को नाटक मंचन शुभारंभ के साथ ही पूरनपुर का ऐतिहासिक रामलीला मेला शुरू हो गया है। उपजिलाधिकारी झब्बर प्रसाद चौहान ने नाटक मंचन का रेविन काटकर मेले का शुभारंभ किया। प्रशासन की देख रेख में रामलीला मेला प्रारंभ हुआ है, रविवार को बिहार से आये नाटक मंचन कलाकरों ने गणेश वंदना के बाद शुभारंभ किया। शिव बारात का आयोजन आज सोमवार को होगा। बारात की झांकियां तहसील प्रांगण में सजाने के बाद नगर भ्रमण को निकाली जायेंगी। प्रशासन ने शिव बारात के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये है। रविवार को जय श्री राधा कृष्ण लीला नाट्य कला मंदिर, दरभंगा, समस्तीपुर बिहार संस्थान के कलाकारों ने शुभारंभ के बाद गणेश वंदना, भजन, शिव तांडव व सती परीक्षा का सुन्दर आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम झब्बर प्रसाद चौहान, तहसीलदार आशुतोष कुमार, नायब अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी, एसएसआई उदय वीर सिंह, भाजपा नेता अनुराग मिश्रा, देव शर्मा विचित्र, महेश आजाद, वरिष्ठ लेखाकार अमित मिश्रा, डा0 तेजबहादुर सिंह तेजू, सभासद आदित...

20.10.2018

अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार पूरनपुर-पीलीभीत। पुरानी तहसील के पीछे अवैध रूप से संचालित टैक्सी अड्डे पर गए एक अधिवक्ता के साथ दो गाड़ी चालकों ने हाथापाई कर दी। इसकी जानकारी लगने पर कोतवाली पहुंचे वकीलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मारपीट के मामले के बाद हरकत में आयी पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया हैं। बिजली घर रोड पर तहसील के पीछे अनाधिकृत रूप से टैक्सी खड़ी की जा रही है, यहां पर ड्राइवर आये दिन जुआ व ताश पत्ते भी खेलते हैं। शनिवार को अवकाश के दिन पुरानी तहसील में अधिवक्ताओं के तख्त पर ताश खेल रहे गाड़ी चालकां को मना करना अधिवक्ता जागन सिंह को भारी पड़ गया। कहा सुनी के बाद चालक गाली गलौज पर उतर आये और मारपीट कर दी। इसके बाद थाने पहुंचे वकीलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो नगर पुलिस चौकी प्रभारी ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। ------------------------- वाइक सवार को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे पर एक वाइक चालक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल ...