सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मेला मैदान में दहाड़ी जेसीबी मशीन

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मेला मैदान में दहाड़ी जेसीबी मशीन

रास्ते की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे लोग

पीएससी की तैनाती के बाद शुरू कराई नीव की खुदाई

पूरनपुर-पीलीभीत। रामलीला मैदान में हो रही बाउड्रीवाल को रोकने के लिए लोग आपत्ति जता रहे थे, इसको लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में मेला मैदान की नींव भरी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएससी फोर्स की एक टुकड़ी मेला मैदान में तैनात की गई।


रामलीला मैदान व आर्य पाठशाला के बीच में बाउड्रीवाल निर्माण में बाधक बन रहे लोगों के प्रति प्रशासन ने कड़े तेबर ऐख्तियार करते हुए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू करा दी। इसके साथ ही बाउन्ड्री का निर्माण शुरू कराया गया हैं। मेला प्रशासक तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी पूरे समय मैदान में मौजूद रहे। शनिवार को जब जेसीबी नीव की खुदाई करने पहुंची तो कुछ लोग निकास को लेकर आपत्ति जताने लगे। इस दौरान काफी देर तक बहस हुई। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएससी की एक गाड़ी तैनात की गई और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर सरकारी काम में बाधा न डालने की हिदायत दी। निकास को लेकर अड़े लोगों के पक्षधार कांग्रेसी नेता शाहिद संजय खां ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया और बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये। हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगातर दहाड़ती रही और विरोध कर रहे लोगों की एक न सुनी गई। प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि मेला मैदान में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण नहीं करते दिया जाएगा।

---------------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...