सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मकर संक्राति पर नगर में आयोजित हुए खिचड़ी भोज

मकर संक्राति पर नगर में आयोजित हुए खिचड़ी भोज

पूरनपुर-पीलीभीत। मकर संक्राति के मौके पर नगर में अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर खिचड़ी भोज का आन्नद लिया। 


गुरूवार को मकर संक्राति के पर्व पर मोहल्ला चौक पूरनपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज का आयोजन सुबह से लेकर शाम तक चला। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने आकर खिचड़ी छकी। आयोजन में मुख्य रूप से सुमित वर्मा, सुनील वर्मा, तुषार सोनी, आयुष सोनी, दिव्यांश वर्मा, कौशल वर्मा, अमन गुप्ता, अरुण वर्मा, सुमित वर्मा, एकांश सोनी आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर माला जंगल में स्थित हनुमान मन्दिर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में कई जगहों से लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मन्दिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। इसके साथ ही 15 जनवरी को भी भण्डारे का आयोजन किया जाना है। इस मौके मन्दिर के पुजारी महन्त राजेश पुरी, महन्त हनुमान पुरी, देवेन्द्र गिरी, नन्दू पुरी, जानकी पुरी, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, सागर गुप्ता, तरून गुप्ता, अनमोल गुप्ता, पारूल गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता, साधना गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। मकर सक्रांति के मौके पर गुरूवार को पूरनपुर से माधोटांडा को जाने वाले रोड पर रूरिया सलेमपुर के पास स्थित धार्मिक स्थल पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद का आनंद उठाया। भण्डारे में कई गांव के लोग शामिल हुए और भंडारे में प्रसाद प्राप्त किया। इस मौके पर रामपाल समेत कई लोग उपस्थित रहे। 

--------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...